• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़: किसानों ने मुख्यमंत्री को तौलिया तराजू में, कम उपज पर भी पूरी आदान सहायता का ऐलान

बिलासपुर के सेंदरी उपार्जन केंद्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धान खरीदी का शुभारंभ किया, जहां किसानों ने उनका तुलादान किया और सीएम ने कम उपज पर भी पूरी आदान सहायता देने की घोषणा की।

By kranti namdevEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 08:24:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 08:24:00 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़: किसानों ने मुख्यमंत्री को तौलिया तराजू में, कम उपज पर भी पूरी आदान सहायता का ऐलान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किसानों द्वार धान से तौलते हुए।

HighLights

  1. बिलासपुर के सेंदरी उपार्जन केंद्र में मुख्यमंत्री ने की धान खरीदी शुरुआत।
  2. किसानों ने तराजू के पलड़े पर धान रखकर किया मुख्यमंत्री का तुलादान।
  3. कम उपज होने पर भी प्रति एकड़ पूरी आदान सहायता राशि देने की घोषणा।

नईदुनिया न्यूज, बिलासपुर:. सेंदरी धान उपार्जन केंद्र में सोमवार को खरीदी व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का किसानों ने अनूठे अंदाज में स्वागत किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को तराजू के एक पलड़े पर बैठाकर दूसरे पलड़े में धान रखकर उनका तुलादान किया। मुख्यमंत्री ने इलेक्ट्रानिक तौल मशीन की पूजा कर स्वयं धान तौला और मंदिर में प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं किसान के बेटे हैं और खेती की परिस्थितियों को समझते हैं। यदि कम उत्पादन के कारण कोई पात्र किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचता है, तब भी उसे सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ 13 हजार 839 रुपये की पूरी आदान सहायता राशि मिलेगी। इस दौरान पहले दिन तीन किसानों से कुल 52 क्विंटल मोटा सरना धान खरीदा गया।


मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल व सुशांत शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

दिग्गज नेताओं की रही विशेष उपस्थिति:

इस अवसर पर शासन-प्रशासन के कई प्रमुख चेहरे और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • तोखन साहू: केंद्रीय राज्य मंत्री

  • अरुण साव: उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

  • धरमलाल कौशिक: विधायक

  • अमर अग्रवाल: विधायक

  • सुशांत शुक्ला: विधायक तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।