• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

उधारी में सामान नहीं दिया तो महिला दुकानदार पर लाठी-डंडे से हमला, सिर-चेहरे में गंभीर चोट, बिलासपुर सिम्स में भर्ती

रतनपुर थाना क्षेत्र के गांधीनगर में शनिवार रात उधारी में सामान न देने पर नशे में धुत शिवजी भंडारी ने महिला दुकानदार निरूपा साहू पर लाठी-डंडे से हमला क...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 04:31:56 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:31:56 PM (IST)
उधारी में सामान नहीं दिया तो महिला दुकानदार पर लाठी-डंडे से हमला, सिर-चेहरे में गंभीर चोट, बिलासपुर सिम्स में भर्ती
रतनपुर की महिला बिलासपुर सिम्स में भर्ती।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर इलाके में उधारी में सामान देने से इंकार करने पर एक शराबी युवक ने महिला दुकानदार के साथ बेरहमी से मारपीट की। हमले में महिला के सिर, होंठ, गाल, पीठ और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। लहूलुहान हालत में महिला को तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे गांधीनगर की है। आरोपी शिवजी भंडारी (28 वर्ष) अत्यधिक नशे की हालत में स्थानीय निवासी निरूपा साहू की दुकान पर पहुंचा और उससे उधार में सामान की मांग की।


महिला दुकानदार ने जब उधार देने से साफ इंकार कर दिया, तो आरोपी शिवजी उग्र हो गया और अमानवीय तरीके से गालियां देने लगा। बात बढ़ने पर उसने लाठी-डंडे से महिला पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के तुरंत बाद पीड़ित महिला के बेटे ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। रतनपुर थाना प्रभारी नीलेश पांडेय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी शिवजी भंडारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे दबोच लिया है। घायल महिला का बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में उपचार चल रहा है।