बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
यात्रियों को फरवरी में दो से तीन ट्रेन सुविधा को लेकर परेशानी होगी। रेलवे बिलासपुर - रायपुर एवं दुर्ग - गोंदिया - कलमना सेक्शन के बीच डाउन, मिडिल एवं अप लाइनों पर मशीन से आवश्यक रखरखाव का कार्य करा रही है। यह कार्य एक से 29 फरवरी तक होगा। लेकिन प्रभावित दो से तीन दिन ही रहेंगी। इसके तहत सात व 21 फरवरी को 68723 डोंगरगढ़ - गोंदिया मेमू, 68727 बिलासपुर - रायपुर मेमू, 68729 रायपुर - डोंगरगढ़ मेमू और 68725 रायपुर - दुर्ग मेमू रद रहेंगी। वहीं आठ व 22 फरवरी को डोंगरगढ़ से छूटने वाली 68730 डोंगरगढ़ - रायपुर मेमू भी नहीं चलेगी। इसके अलावा 68721 रायपुर - डोंगरगढ़ मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी। आठ व 22 फरवरी को गोंदिया से छूटने वाली 68724 गोंदिया - रायपुर मेमू दुर्ग में ही समाप्त होगी। इसी तरह गेवरारोड से छूटने वाली 18239 गेवरारोड़ - बिलासपुर एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट , 58111 टाटानगर - इतवारी एक्सप्रेस दो घंटे 25 मिनट और नियंत्रित की जाएगी। टाटानगर से छूटने वाली 58112 इतवारी- टाटानगर एक्सप्रेस को दो घंटे 15 मिनट विलंब से छूटेगी।
परिवर्तित मार्ग से चलेगी यशवंतपुर एक्सप्रेस
दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलुरु रेल मंडल अंतर्गत यलहंका - धर्मवरम जंक्शन सेक्शन के बीच दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। रेल लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलांकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते नौ फरवरी को कोरबा से चलने वाली 12252 कोरबा - यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गुटकल - बल्लारी - रायदुर्ग - चिक्काजूरू - अरसीकेरे एवं तुमकूर होकर चलेगी।