• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flood in Bilaspur: बिलासपुर जिले में नदी किनारे गांवों में हाई अलर्ट, कोटवार कर रहे मुनादी

Flood in Bilaspur: नदी किनारे गांव में रहने वाले ग्रामीणों को प्रशासन कर रहा सतर्क, बाढ़ की स्थिति पर नजर रखने दी जा रही हिदायत।

By sandeep.yadavEdited By: sandeep.yadav
Publish Date: Thu, 16 Sep 2021 01:20:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 16 Sep 2021 01:20:32 PM (IST)
Flood in Bilaspur: बिलासपुर जिले में नदी किनारे गांवों में हाई अलर्ट, कोटवार कर रहे मुनादी

बिलासपुर। Flood in Bilaspur: तीन दिनों से प्रदेश सहित बिलासपुर संभाग में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर है। अरपा, शिवनाथ और खारंग नदी रौद्र रूप दिखा रही है। पानी के तेज बहाव के साथ ही जल स्तर में तेजी के साथ बढ़ोतरी हो रही है। नदियों के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने नदी किनारे गांव में अलर्ट जारी कर दिया है। अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा तहसीलदार व संबंधित थाना क्षेत्र को भी अलर्ट मोड में रहने की हिदायत दी गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने कहा गया है। गांव में कोटवार के जरिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। शहर के निचली बस्ती इलाकों को खाली कराने का काम किया जा रहा है।

लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर है। जलाशयों में पानी का भराव तेजी के साथ हो रहा है। अरपा भैंसाझार से पानी छोड़ा गया है। बुधवार को 184 मिमी बारिश का आंकड़ा दर्ज किया गया है। इसके चलते बांध में जल स्तर से बढ़ने के कारण पानी छोड़ा गया है। अरपा भैंसाझार से पानी छुड़ते ही अरपा का जल स्तर तेजी के साथ बढ़ा। अरपा के अलावा शिवनाथ व खारंग नदी का जल स्तर भी तेजी के साथ बढ़ रहा है।


पानी का बहाव भी तेज है। लिहाजा जिला प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। प्रशासनिक अमले की ड्यूटी लगा दी है। कोटवार के जरिए लगातार मुनादी कराई जा रही है। ग्रामीण भी रतजगा कर रहे हैं। नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों के अलावा बांध के आसपास रहने वाले ग्रामीणों को भी जल संसाधन विभाग ने अलर्ट कर दिया है और अपनी संपत्तियों को सुरक्षित रखने की हिदायत भी दी है।

जलाशयों में जल भराव की स्थिति

  • वृहद जलाशयों में जलभराव- 88.65 प्रतिशत

  • मध्यम जलाशयों में जलभराव- 88.04 प्रतिशत

  • 337 लघु निर्मित जलाशयों में जलभराव- 72 प्रतिशत।

  • मिनीमाता बांगो- 88.97 प्रतिशत

  • खारंग जलाशय में 100 प्रतिशत

  • मनियारी जलाशय में 100 प्रतिशत

  • अरपा भैंसाझार बैराज में 28 प्रतिशत

  • केलो में 37 प्रतिशत