• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh Politics News: राजनीति की पाठशाला है सीएमडी कालेज, दिए कई दिग्गज

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इस महाविद्यालय ने भाग्य विधाताओं के पौधे तैयार करने का काम भी कुशलता के साथ कर रहा है। इस महाविद्यालय से कई बड़े नेता...और पढ़ें

By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 05 Apr 2024 09:14:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Apr 2024 09:14:19 AM (IST)
Chhattisgarh Politics News: राजनीति की पाठशाला है सीएमडी कालेज, दिए कई दिग्गज
सीएमडी के छात्र, राजनीति में चमक रहे नाम

HighLights

  1. संगठन में कमा रहे नाम-
  2. इनकी राजनीति चमक रही-
  3. सीएमडी के छात्र, राजनीति में चमक रहे नाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कालेज में सिर्फ पढ़ाई ही नहीं होती, अपितु चरित्र निर्माण भी होता है, भावी भाग्य विधाता की नर्सरी भी है शहर के अग्रणी महाविद्यालय में शामिल सीएमडी महाविद्यालय का इतिहास गौरवशाली रहा है। स्नातक और स्नातकोत्तर क्लास के अध्यायन की सुविधा है। शहर के नामचीन और प्रतिष्ठित महाविद्यालय में नाम शुमार है। उस कालेज ने उत्कृष्ट विद्यार्थी भी दिए। विधार्थी भी ऐसे जो शहर के साथ ही प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि इस महाविद्यालय ने भाग्य विधाताओं के पौधे तैयार करने का काम भी कुशलता के साथ कर रहा है। इस महाविद्यालय से कई बड़े नेताओं की राजनीतिक शुरुआत कालेज के छात्र नेता के रूप में हुई। कई छात्र नेता ऐसे भी निकले, जो संसद और विधानसभा तक पहुंचे। वर्तमान के कई बड़े नेताओं ने भी पाठ् क्रम के साथ राजनीति की शिक्षा भी यहां से ली। प्रदेश के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, पूर्व डिप्टी स्पीकर धर्मजीत सिंह जैसे दिग्गज ने पढाई के साथ राजनीति का पाठ भी यहां से पढ़कर निकले।


इनकी राजनीति चमक रही

बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा के विधायक व पूर्व स्पीकर धरमलाल कौशिक, तखतपुर के विधायक धर्मजीत सिंह, कोटा के विधायक अटल श्रीवास्तव, पूर्व मेयर वाणीराव के नाम प्रदेश की राजनीति में चमक रहे हैं। सीएमडी महाविद्यालय के ऐसे छात्र हैं जो वर्तमान में प्रदेश की राजनीति में स्थापित नाम हैं।

संगठन में कमा रहे नाम

सीएमडी महाविद्यालय के कुछ छात्र ऐसे भी निकले जो राष्ट्रीय राजनीतिक दल में कुशल संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडेय, यूथ कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ये ऐसे नाम हैं जिन्होंने छात्र राजनीति में भी जमकर नाम कमाया है। वर्तमान में कई राजनीति में सक्रीय हैं।

सीएमडी के छात्र, राजनीति में चमक रहे नाम

अमर अग्रवाल, धरमजीत सिंह, धरमलाल कौशिक, वाणी राव, अटल श्रीवास्तव, विजय केशरवानी, विजय पांडेय, राकेश तिवारी, महेंद्र गंगोत्रीव, विनोद तिवारी।