• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में की जा रही सघन जांच

बिलासपुर: रेल यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बिलासपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा इन दिनों विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर विशेष संरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 22 May 2026 08:17:14 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 08:17:14 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर रेल मंडल में विशेष संरक्षा अभियान, मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में की जा रही सघन जांच
मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों में भी हो रही जांच

HighLights

  1. कोच से पैंट्रीकार तक जांच, आगजनी की रोकथाम के लिए रेलवे ने कसी कमर
  2. यात्रियों के सफर को महफूज बनाने व्यापक विशेष संरक्षा अभियान शुरू।
  3. कोचों में लगे सुरक्षा यंत्रों की वैलिडिटी की परखा की जा रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: ट्रेनों में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग ने व्यापक विशेष संरक्षा अभियान शुरू किया है। यह अभियान मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों और विभिन्न ट्रेनों में युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रेल मंडल से गुजरने वाली मेल, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट ट्रेनों में विशेष जांच की जा रही है। संरक्षा विभाग की टीम कोच, पावर कार, पैंट्रीकार और अन्य संवेदनशील हिस्सों का गहन निरीक्षण कर रही है।

जांच के दौरान एसी कोच में फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता और उनकी कार्यशीलता की जांच के अलावा फायर डिटेक्शन एवं सप्रेशन सिस्टम, विद्युत वायरिंग, अर्थ लीकेज, एमसीबी, विद्युत पैनल और बैटरी सिस्टम की तकनीकी जांच भी की जा रही है। पावर कारों में थर्मल स्कैनिंग और जंक्शन बाक्स निरीक्षण जैसे सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया।


पैंट्रीकार और पावर कार में लगाए गए फायर डिटेक्शन और फायर सप्रेशन सिस्टम की कार्यक्षमता भी परखी गई। इसके अलावा अग्निशमन यंत्र, फायर बाल और एयरोसोल आधारित अग्निशमन प्रणाली की उपलब्धता एवं वैधता की जांच की गई। संरक्षा विभाग ने आन बोर्ड स्टाफ, कोच अटेंडेंट, टीटीई और पैंट्री कार कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, यात्रियों की सुरक्षित निकासी और प्रारंभिक अग्निशमन उपायों की जानकारी दी जा रही।

इन स्टेशनों में चलाया जा रहा अभियान

यह विशेष अभियान बिलासपुर, उसलापुर, रायगढ़, अनूपपुर, पेंड्रारोड, ब्रजराजनगर, शहडोल, कोरबा एवं बिजुरी स्टेशनों पर भी व्यापक स्तर पर चलाया गया, जहां संरक्षा विभाग की टीम द्वारा कोचों, पावरकारों, पैंट्रीकारों एवं स्टेशन परिसरों का निरीक्षण कर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें- भोजन बनाने के बजाय शराब के नशे में थी पत्नी इसलिए पति ने कर दी थी हत्या

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।