• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कुदुदंड पुल के पास लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास लड़कियों के दो गुटों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 07:31:29 AM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:31:29 AM (IST)
बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों में जमकर मारपीट, कुदुदंड पुल के पास लात-घूंसे चले, वीडियो वायरल
बिलासपुर कुदुदंड पुल पर लड़कियों में मारपीट

HighLights

  1. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  2. नीले कपड़े वाली युवती की पहचान तान्या अली
  3. इंस्टाग्राम पर लेडी डॉन बनने का स्टेटस लगाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर में लड़कियों के बीच मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कुदुदंड पुल के पास का है, जहां देर रात लड़कियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। वीडियो में कुछ लड़कियां एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से रंजिश थी। झांकी की रात इसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।


नीले कपड़े वाली युवती की पहचान तान्या अली के रूप में

वायरल वीडियो में नीले कपड़े में दिख रही युवती की पहचान तान्या अली के रूप में बताई जा रही है। उसके बारे में पहले भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में मारपीट का वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि उस मामले में तत्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी किशोर केवट के कार्यकाल में केस दर्ज किया गया था।

हालांकि मौजूदा घटना को लेकर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई और आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही किसी ने शिकायत दर्ज कराई है।

लेडी डॉन बनने के लिए इंस्टा पर स्टेटस

मारपीट के बाद तान्या अली के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टेटस लगाए जाने की बात भी सामने आई है। इसमें खुद को ताकतवर दिखाने वाले पोस्ट किए जाने का दावा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और स्टेटस को लेकर पुलिस जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।

पुलिस जांच के बाद सामने आएगा पूरा विवाद

फिलहाल यह साफ नहीं है कि मारपीट की शुरुआत किस बात को लेकर हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा सकती है। पुरानी रंजिश, मारपीट और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के पूरे मामले में संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।