
नईदुनिया प्रतिनिधि,बिलासपुर: ग्राम कोनी महाल नंबर दो स्थित कंचन विहार कालोनी के स्वीकृत मास्टर प्लान में प्रस्तावित 60 मीटर चौड़ी सड़क के जमीन को खुर्द-बुर्द करने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। आरटीआई से प्राप्त दस्तावेज के अनुसार ज्योत्सना पाण्डेय पिता स्वर्गीय जुगल किशोर पाण्डेय ने विकास योजना मार्ग के लिए आरक्षित भूमि का आवासीय मद में व्यपवर्तन कराकर उस पर गर्ल्स होस्टल खड़ा कर दिया है और उसका धड़ल्ले से व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।
आरटीआई से प्राप्त मूल और संशोधित टीएनसी मानचित्रों में ग्राम कोनी के खसरा नंबर 193 से 200 के कुल 4.47 एकड़ रकबे में से 1.81 एकड़ यानी 78,982 वर्गफीट भूमि स्पष्ट रूप से 60 मीटर चौड़े विकास योजना मार्ग के लिए दर्ज है। नियमानुसार मास्टर प्लान रोड के भूमि पर किसी भी प्रकार का निजी निर्माण या मद परिवर्तन पूरी तरह प्रतिबंधित होता है।
इसके बावजूद ज्योत्सना पाण्डेय द्वारा राजस्व और नगर निवेश के नियमों को दरकिनार करते हुए इस सड़क के भूमि का आवासीय व्यपवर्तन करा लिया गया। इतना ही नहीं, आवासीय अनुमति के आड़ में वहां गर्ल्स होस्टल का निर्माण कर व्यावसायिक संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे एक तरफ भविष्य के 60 मीटर चौड़ी सड़क का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, वहीं व्यावसायिक उपयोग के बावजूद आवासीय दर से टैक्स देकर शासन को भू-राजस्व के चपत लगाई जा रही है।
ग्राम कोनी के 60 मीटर प्रस्तावित मार्ग के व्यपवर्तन प्रकरण में राजस्व विभाग के संबंधित लिपिकों और अधिकारियों के भूमिका संदिग्ध है। व्यपवर्तन आदेश जारी करने से पहले टीएनसी के मास्टर प्लान नक्शे से मिलान नहीं किया गया। नगर निगम के भवन अनुज्ञा शाखा ने भी बिना जांच के व्यावसायिक उपयोग के अनदेखी के।
कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से मांग के है कि टीएनसी के मूल नक्शे और वर्तमान भू-उपयोग का भौतिक सत्यापन कराया जाए। मास्टर प्लान के सड़क पर ज्योत्सना पाण्डेय द्वारा बनाए गए गर्ल्स होस्टल के व्यपवर्तन आदेश को तत्काल निरस्त कर अवैध निर्माण ध्वस्त किया जाए और भू-राजस्व के वसूली के जाए।
ग्राम कोनी में मास्टर प्लान के प्रस्तावित सड़क के भूमि पर व्यपवर्तन और व्यावसायिक उपयोग के जानकारी मुझे नहीं है। मामले में संज्ञान लेकर जांच कराई जाएगी। आकांक्षा त्रिपाठी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर