Gold Rate in Chhattisgarh : 24 कैरेट सोना 43700 के पार, बाजार में सन्नाटा
Bilaspur Gold Rate सोने-चांदी के कीमतों में लगातार पांच दिन से बढ़त जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु फिर से ऊंचाई पर चला गया है।
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 26 Feb 2020 07:55:54 AM (IST)
Updated Date: Thu, 27 Feb 2020 10:59:41 AM (IST)

बिलासपुर। न्यायधानी में 24 कैरेट सोने का भाव 43 हजार 700 रुपए के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया है। सराफा बाजार में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाव बढ़ने के कारण महिलाओं का रुझान अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ने लगा है। एक किलो चांदी का रेट भी 49 हजार 500 रुपये पहुंच चुका है।
सोने-चांदी के कीमतों में लगातार पांच दिन से बढ़त जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पीली धातु फिर से ऊंचाई पर चला गया है। मंगलवार को बड़े शहरों में हल्की गिरावट की बात सामने आई है बावजूद इसके न्यायधानी के सराफा बाजार में कोई फर्क नहीं पड़ा।
24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 43 हजार 700 एवं 23 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 42 हजार रुपये रहा। 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 41 हजार एक सौ रुपये था। न्यायधानी के सराफा कारोबारी श्रीकांत पांडेय ने कहा कि सोने में आई तेजी के साथ चांदी की चमक भी बढ़ी है।
सोने में निवेश को लेकर लोग सुरक्षित मान रहे है। नतीजा सराफा बाजार में सन्नाटा है। ग्राहकों के साथ सराफा कारोबारी भी चिंतित है। भाव बढ़ने के कारण बिक्री एकदम से घट गई है। फिलहाल सभी को बुधवार की सुबह मार्केट खुलने का इंतजार है।
रायपुर में गिरावट
इधर रायपुर में दाम उछलने के मामले में पिछले कई दिनों से कीर्तिमान बना रहे सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट आ गई। दोनों कीमती धातुओं में यह गिरावट 15 दिनों बाद आई। विशेषज्ञों के अनुसार वायदा बाजार और सोने की वैश्विक कीमत में आई कमी के कारण यह गिरावट आई है।