• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

सफाई मित्रों के परिजनों द्वारा बनाए सामान खरीदेंगे सरकारी दफ्तर, बिचौलियों के बिना सीधे होगी प्रोडेक्ट की खरीद

सरकारी कार्यालयों में अब सफाई सैनिकों के स्वजन द्वारा तैयार फिनाइल और झाड़ू से होगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आय...और पढ़ें

By kranti namdevEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 04:48:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 04:48:04 PM (IST)
सफाई मित्रों के परिजनों द्वारा बनाए सामान खरीदेंगे सरकारी दफ्तर, बिचौलियों के बिना सीधे होगी प्रोडेक्ट की खरीद
मंथन सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उपाध्यक्ष केशव बिहारी

HighLights

  1. सफाई मित्रों के बनाए फिनाइल-झाड़ू से चमकेंगे कार्यालय
  2. राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश
  3. परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने कलेक्ट्रेट में बनी योजना

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। सरकारी कार्यालयों में अब सफाई सैनिकों के स्वजन द्वारा तैयार फिनाइल और झाड़ू से होगी। कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष केशव बिहारी ने यह अभिनव पहल की है। उन्होंने सफाई मित्रों के परिवारों का विस्तृत सर्वे कराने, विश्राम स्थल विकसित करने और उन्हें स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष केशव बिहारी ने नगर निगम, समाज कल्याण विभाग सहित विभिन्न शासकीय एजेंसियों के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने वाले सफाई सैनिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और खुशहाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सफाई कर्मचारियों के परिवारों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए आयोग ने नया मॉडल सुझाया है।


इसके तहत सफाई मित्रों के स्वजन को फिनाइल, झाड़ू और स्वच्छता किट निर्माण के लिए प्रोत्साहित कर प्रशिक्षित किया जाएगा। शासकीय विभाग इन उत्पादों को सीधे खरीदेंगे, जिससे परिवारों को स्थायी आय का जरिया मिलेगा और बिचौलियों की भूमिका समाप्त होगी। इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती करने और प्रथम पाली के बाद उनके आराम के लिए सुविधायुक्त विश्राम स्थल विकसित करने को कहा गया।

महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कार्यस्थल पर भयमुक्त व सम्मानजनक वातावरण देने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में निगमायुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, अपर कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पचभाई सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

घर-घर जाकर होगा विस्तृत सर्वे

आयोग के उपाध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों के परिवारों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए। इसमें परिवारों की आर्थिक, शैक्षणिक स्थिति, पेयजल, भोजन तथा आयुष्मान कार्ड की जानकारी जुटाई जाएगी। सर्वे के आधार पर पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास, पीएम स्वनिधि और उज्ज्वला योजना से शत-प्रतिशत जोड़ा जाएगा।

थकान मिटाने बनेगा विश्राम स्थल

तड़के पहली पाली में कठिन परिश्रम करने के बाद सफाई सैनिकों के आराम के लिए उपयुक्त भवन चिन्हित कर विश्राम स्थल विकसित किया जाएगा। इसके अलावा पुलिस और प्रशासन को महिला सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा जाति व कार्य के आधार पर होने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव को पूरी तरह रोकने के निर्देश दिए गए।