बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में गुरु घासीदास जयंती व कुल उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। रविवार सुबह से परिसर में आनंद का माहौल है। कुलपति प्रो.आलोक चक्रवाल ने बाबा के प्रतिमा में माल्यापर्ण कर उनके संदेश मनखे-मनखे एक समान को दोहराया। उन्होंने कहा कि भारत में हम सब एक है। कोई जाति या धर्म का भेद नहीं है।
गुरु घासीदास जयंती व कुल उत्सव को लेकर जोरदार माहौल बना हुआ हैं। कार्यक्रम के संयोजक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. एमएन त्रिपाठी के साथ 16 सदस्यीय टीम आयोजन को सफल बनाने में जटी हुई है। प्रभात फेरी एवं रैली में निकाली जाएगी।प्रख्यात लोग गायक गोरेलाल बर्मन और साथी विशेष प्रस्तुति भी देंगे। प्रतियोगिता हाल क्रमांक एक, दो एवं आडिटोरियम में होगी। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं ट्राफी से सम्मानित भी किया जाएगा। आसमान में शांति के प्रतीक सफेद गुब्बारे छोड़े गए।
कार्यक्रम में अमरनाम गुरु घासीदास, सतपंथी रे,हो जा हो सतनाम जैसे गीतों पर प्रतिभागी नृत्य कर छत्तीसगढ़ी लोक कला संस्कृति की छंटा बिखेर रहे हैं। विभिन्न् सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। दिनभर विश्वविद्यालय में खुशनुमा माहौल नजर आएगा। कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल ने रु घासीदास बाबा के बताए मार्ग पर चलने सभी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। परिसर को नव रूप व एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपनों को साकार करने अपील किया।
शहर में निकली रैली
बिलासपुर में गुरु घासीदास बाबा की जयंती धूम धाम से मनाई जा रही है। सतनामी समाज द्वाराएक दिन पहले विशाल रैली भी निकाली गई। इसके अलावा जयस्तंभो के पास सतनामी समाज एकजुट होकर बाबा की जयंती मना रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर भी लोग एक दूसरे को बधाई और शुभकामनांए देकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। बाबा के संदेशों को अलग अलग प्लेटफार्म पर प्रसारित भी कर रहे हैं। जिससे की लोगों को बाबा के बारे में जानकारी हो सके।