• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिल्हा में आशीर्वाद के दीये से गायब रहे गुरुजी, विभाग ने थमाया सख्त कारण बताओ नोटिस

बिल्हा के अमेरीकापा में आयोजित 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम से ड्यूटी के दौरान नदारद रहने वाले 21 शिक्षकों और कर्मियों को बीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी...और पढ़ें

By sarfraj memonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:50:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 09:50:40 PM (IST)
बिल्हा में आशीर्वाद के दीये से गायब रहे गुरुजी, विभाग ने थमाया सख्त कारण बताओ नोटिस
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. शासकीय दायित्वों में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ शिक्षा विभाग का कड़ा रुख।
  2. संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने की स्थिति में वेतन कटौती और निलंबन की कार्रवाई तय।
  3. बिल्हा बीईओ द्वारा सभी लापरवाह कर्मियों को दो दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शासकीय आयोजनों और विभागीय जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों पर प्रशासन का चाबुक चला है। बिल्हा विकासखंड के अमेरीकापा में आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में ड्यूटी से नदारद पाए जाने पर 21 शिक्षकों और कर्मियों को बीईओ ने कारण बताओ नोटिस थमाया है।

अमेरीकापा में शासकीय व्यवस्था के तहत आयोजित आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए स्थानीय शिक्षकों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी तय की गई थी। लेकिन जब वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का औचक निरीक्षण किया, तो 21 शिक्षक और कर्मी अपने दायित्व से पूरी तरह गायब मिले।


शिक्षा विभाग ने इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को घोर अनुशासनहीनता मानते हुए सभी लापरवाह कर्मचारियों को दो दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित जवाब देने का फरमान जारी किया है। समय पर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है।

48 घंटे में पेश होने का फरमान, वर्ना कटेगा वेतन

बीईओ कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में साफ किया गया है कि बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के ड्यूटी से नदारद रहना सेवा नियमों का खुला उल्लंघन है। सभी 21 कर्मियों को दो दिन के भीतर खुद हाजिर होकर अपनी गैरहाजिरी का ठोस कारण बताना होगा। स्पष्टीकरण खारिज होने पर वेतन कटौती और निलंबन का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहले शराब कांड में गंवाई आंखें, अब दवा समझकर पी लिया जहर; बिलासपुर में किसान की दर्दनाक मौत

बच्चों को अनुशासन सिखाने वाले खुद ड्यूटी से लापता

विद्यालयों में बच्चों को अनुशासन, समय की पाबंदी और निष्ठा का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षकों का सामूहिक रूप से सार्वजनिक आयोजन से गायब रहना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक साथ 21 कर्मियों पर हुई इस सख्त कार्रवाई से समूचे विकासखंड के लापरवाह कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

वर्जन

अमेरीकापा के कार्यक्रम में व्यवस्था संभालने के बजाय मौके से गायब रहना शासकीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही है। कर्तव्यहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी 21 अनुपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में व्यक्तिगत रूप से तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।

भूपेंद्र कौशिक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी बिल्हा