हबीबगंज-पुरी स्पेशल का आठ फेरों के लिए विस्तार
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि यात्रियों को कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने रेल प्रशासन ने हबीबगंज-पुरी साप्ताहिक स्पेशल का आठ फेरे के लिए विस्तार किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर यार्ड के आधुनिकरण नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के फलस्वरुप इस गाड़ी को दिनांक 6 अगस्त से 28 अगस्त तक चार फेरे परिवर्तित मार्ग व्हाया बीना-कटनी मुरवारा
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 03 Aug 2019 06:19:54 AM (IST)
Updated Date: Sat, 03 Aug 2019 06:19:54 AM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने रेल प्रशासन ने हबीबगंज-पुरी साप्ताहिक स्पेशल का आठ फेरे के लिए विस्तार किया है। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर यार्ड के आधुनिकरण नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य के फलस्वरुप इस गाड़ी को छह से 28 अगस्त तक चार फेरों के लिए परिवर्तित मार्ग व्हाया बीना-कटनी मुरवारा से चलाया जाएगा। तीन से 25 सितंबर तक इसे नियमित मार्ग से चलाया जाएगा। हबीबगंज-पुरी प्रत्येक मंगलवार को हबीबगंज तथा पुरी-हबीबगंज प्रत्येक बुधवार को पुरी से छूटेगी। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली हबीबगंज पुरी साप्ताहिक स्पेशल मंगलवार की सुबह 7.20 बजे हबीबगंज से छूटकर विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रारोड, बिलासपुर होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से पुरी पहुंचेगी। इसी प्रकार नियमित मार्ग से चलने वाली हबीबगंज -पुरी स्पेशल मंगलवार की सुबह 7.20 बजे हबीबगंज से छूटकर होशंगाबाद, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी साउथ, शहडोल, बिलासपुर होते हुए अपने निर्धारित मार्ग से पुरी पहुंचेगी।