बिलासपुर। Health Tip: वर्षा के मौसम में कई प्रकार की बीमारियां उत्पन्न् होती है। इससे बच्चों से लेकर युवा व बुजुर्ग भी संक्रमण के शिकार होते हैं। इन दिनों के वायरल कम से कम पांच से छह दिनों तक रहता है। संक्रमण व बुखार से सुरक्षित रहना है तो काली मिर्च व इलायची की चाय बनाकर पीनी चाहिए। यह चाय शरीर में संक्रमण से लड़ने के लिए रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। इससे संक्रमण का खतरा कम होता है।
बरसात के मौसम में तापमान में उतार चढ़ाव भी हो रहा है। वर्षा होने के बाद अचानक तेज धूप निकल जाती है या अचानक वर्षा होती है। इससे शरीर के तापमान में भी परिवर्तन होता है। तापमान में बदलाव होने से बैक्टिरिया का प्रभाव लोगों के सेहत में पड़ता है। जिससे वे सर्दी या बुखार से ग्रसित हो जाते हैं। इसलिए वर्षा के मौसम में सुरक्षित रहने के लिए काली मिर्च व इलायची की चाय जरूर पीनी चाहिए। इसके अलावा चाय में अदरक, तुलसी भी मिला सकते हैं। साथ ही पौष्टिक आहर का सेवन करना चाहिए।
डेंगू: डेंगू बुखार जानलेवा माना जाता है। यह बीमारी एडीज मच्छर के काटने से फैलती है। इससे बचने के लिए मच्छरों से बचे। ज्यादा से ज्यादा मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाहे के कपड़े पहने।
हैजा: हैजा एक जल जनित संक्रमण है जो शरीर में कलरा फैलाता है। इस बीमारी होनी से दस्त और डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए हल्का गर्म पानी पीना चाहिए।
टाइफाइड: टाइफाइड बुखार दूषित भोजन खाने व गंदा पानी पीने से होता हैं। इससे बचाव के लिए घर के आसपास स्वच्छता बनाएं और गंदगी जमा न होने दे। बीमार पड़ने पर तुरंत डाक्टर से सलाह लें।
हेपेटाइटिस: हेपेटाइटिस दूषित पानी व भोजन करने के कारण होता है। यह बीमारी लीवर को अधिक प्रभावित करती है। इससे बचाव के लिए साफ-सफाई से भोजन व पानी पीना चाहिए।
ये हैं बचाव के देसी उपाय
बाहर के स्ट्रीट फूड खाने के बजाय घर का बना भोजन लंे।