• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Health Tips: भोजन में शामिल करें फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, मिलेगा फायदा

आहार में रेशे युक्त पदार्थों को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे जीवन शैली से संबंधित कई बीमारियों से भी बचाव होगा। फाइबर यानि रेशेदार पदार्थ शरीर...और पढ़ें

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Fri, 16 Sep 2022 06:20:00 AM (IST)Updated Date: Fri, 16 Sep 2022 06:20:03 AM (IST)
Health Tips: भोजन में शामिल करें फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, मिलेगा फायदा

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। अगर आपको पाचन संबंधी समस्या है, कोलेस्ट्राल का स्तर बिगड़ा हुआ है या फिर वजन कम करना चाहते हैं, तो इसके लिए उपयोगी विकल्प है फाइबर युक्त खाना। आहार में रेशे युक्त पदार्थों को शामिल करना बहुत महत्वपूर्ण हैं। इससे जीवन शैली से संबंधित कई बीमारियों से भी बचाव होगा। फाइबर यानि रेशेदार पदार्थ शरीर के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं। फाइबर हमें शाकाहारी खाने से मिलता है। ये आंत में पानी को सोखते हैं और कई तरह के रोगों से हमारी रक्षा करते हैं।

फाइबर युक्त खाने के लाभ

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद, पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाने में सहायक, कोलेस्ट्राल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक, ब्लड में शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सहायक, हृदय व कैंसर आदि रोगों से बचाने में सहयोगी।

ये है फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ

अलसी, बादाम, अनार, सूखा अंजीर, गेहूं का चोकर, बाजरा, राई का आटा, राजमा, दाल, गाजर और चुकंदर में प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे अपने दैनिक आहार में शामिल करने को कहते हैं। फाइबर की मात्रा अपने आहार में बढ़ाने से पहले यह ध्यान रखना चाहिए कि शरीर में पानी की कमी न हो। फाइबर पानी को खींचता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। इसलिए रेशेयुक्त भोजन का सेवन करने के साथ ही पानी की मात्रा बढ़ाना आवश्यक होता है।


क्या है फाइबर

फाइबर कार्बोहाइड्रेट का एक ऐसा प्रकार है, जो पौधों की पत्तियों, तने और जड़ों में पाया जाता है। इसके अलावा चोकर, साबुत अनाज और बीन्स प्रजाति की सब्जियों में भी फाइबर मौजूद होता है। फाइबर दो प्रकार के होते हैं, जो शरीर के लिए अलग तरह से काम करते हैं। पहले तरह का अघुलनशील फाइबर चोकर, मूंगफली, सूखे मेवों और पत्तेदार हरी सब्जियों में पाया जाता है। इसकी बनावट मोटी और खुरदरी होती, इसलिए यह पानी में नहीं घुल पाता और पाचन क्रिया के अंत तक साबुत रहता है। यह उत्सर्जन प्रक्रिया द्वारा शरीर से बाहर निकल जाता। वहीं घुलनशील फाइबर कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करता है। हृदय रोग से बचाव करता है और रक्त में शर्करा की मात्रा को भी नियंत्रित रखता है। दलिया, जौ, मटर, सेम, मसूर, बीज, नींबू और सेब में घुलनशील फाइबर पाया जाता है।

बच्चों के खाने में हर दिन 15 से 30 ग्राम फाइबर

माता-पिता को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि बच्चों को लगभग 15 से 30 ग्राम हर दिन फाइबर युक्त खाना मिले। इसके साथ ही आवश्यक है कि फाइबर के लिए सप्लिमेंट लेने की बजाय अपने आहार में साबुत अनाज को शामिल किया जाय। सुबह के नाश्ते में फाइबर युक्त पादर्थ लें। इससे आपका पांचन बेहतर बनेगा।