Health Tips: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। सामान्य रूप से बासी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए हम रात के बचे हुए खाने को या तो जानवरों को देते हैं या फिर डस्टबिन में डाल देते हैं। लेकिन बासी रोटी खाने के इन फायदों को जानने के बाद आप कभी ऐसा नहीं करेंगे। क्योंकि शाम व रात की बनी रोटी सुबह बासी हो जाती है। इसे पूरी चाव से खाया जा सकता है। बताते हैं बासी रोटी खाने के कुछ फायदे, जिससे आपको शारीरिक फायदा मिलेगा।
- डायबिटीज के रोगियों के लिए बासी रोटी खाना फायदेमंद हो सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो सुबह के समय बासी रोटी को दूध के साथ खाना फायदेमंद हो सकता है। इससे आपके शरीर में शर्करा का स्तर संतुलित रहेगा और डायबिटीज को नियंत्रित रखने में फायदा मिलेगा।
- अगर आपको ब्लडप्रेशर की समस्या है, तो बासी रोटी खाना लाभकारी होगा। ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से बढ़ा हुआ रक्तचाप संतुलित रहता है। ऐसा रोजाना करने से बीपी पूरी तरह से नियंत्रण में आ जाता है। बासी रोटी का सेवन बीपी के रामबाण इलाज में से एक होता है।
- पेट की समस्याओं और एसिडिटी से राहत के लिए भी सुबह के वक्त दूध के साथ बासी रोटी खाना काफी लाभदायक होता है। क्योंकि यह पेट की सफाई अच्छे से करता है और पेट को हल्का रखता है।
- बासी रोटी सेहत बनाने वालों के लिए भी फायदेमंद है। कई फिटनेस सेंटर और जिम में एक्सरसाइज के साथ सुबह बासी रोटी खाने की सलाह दी जाती है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- ताजी रोटी की अपेक्षा बासी रोटी में अधिक पौष्टिक होता है। क्योंकि लंबे समय तक रखे रहने के कारण इसमें जो बैक्टीरिया होते हैं वे सेहत बनाने में लाभकारी होते हैं। इसलिए सुबह की बासी रोटी को हर किसी को सेवन करना चाहिए।