Help To Railway in Bilaspur: यूनियन की मांग- केंद्रीय कर्मचारी कल्याण निधि से मिले आर्थिक सहायता
Help To Railway in Bilaspur: श्रमिक यूनियन मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र लिखकर की मांग।
By sandeep.yadav
Edited By: sandeep.yadav
Publish Date: Tue, 18 May 2021 07:40:00 AM (IST)
Updated Date: Tue, 18 May 2021 07:40:30 AM (IST)

बिलासपुर। Help To Railway in Bilaspur: कोविड-19 की दूसरी लहर में संक्रमित रेल कर्मचारी जिनकी मृत्यु हुई उन सभी के स्वजनों को केंद्रीय कर्मचारी हित निधि से सहायता राशि देने की मांग दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन ने की है। इसे लेकर मंडल संयोजक सी. नवीन कुमार ने मुख्य कार्मिक अधिकारी को पत्र भी लिखा है।
उनका कहना है कि जोन के अंतर्गत नागपुर, रायपुर व बिलासपुर मंडल के कर्मचारी आते हैं। कोरोनाकाल में रेल कर्मचारियों की मृत्यु भी हुई है। इस स्थिति में उनके स्वजनों को आर्थिक सहायता मिलने से उनका काम आएगा। इसका लाभ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के कर्मचारियों के स्वजनों को मिलनी चाहिए।
मंडल संयोजक सी. नवीन ने बताया कि यह व्यवस्था डब्ल्यूसीआर समेत कुछ और जोन में कर दी गई है। रेलवे बोर्ड से इसे लेकर स्वीकृति भी मिल चुकी है। पर यहां अभी तक इसे लागू नहीं किया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर भी मांग की गई, जिनमें 18 से 44 साल के रेलकर्मी व उनके स्वजनों को शामिल करने के लिए कहा गया।
संक्रमण से बचाव के लिए घर पर रहना जरूरी है। पर इसके साथ-साथ टीका भी लगना चाहिए। अभी टीकाकरण को लेकर हर किसी को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इसमें रेलकर्मी व उनके स्वजन भी शामिल हैं। कर्मचारी बिना टीका लगे अभी सेवाएं दे रहे हैं। ताकि ट्रेनें सुरक्षित व समय पर चल सकें। अन्य विभागों के कर्मचारी भी जान जोखिम में डालकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए पहुंच रहे हैं। टीकाकरण के बाद काफी हद तक सुरक्षित हो जाएंगे। इन दोनों मांगों को उन्होंने प्रमुखता के साथ रखा। इस पर उन्होंने मुख्य कार्मिक अधिकारी ने आश्वासन भी दिया।