• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

'शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं', CG हाईकोर्ट ने खारिज की पीड़िता की अपील, कहा- सहमति से बने थे संबंध

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बरी किए गए 67 वर्षीय हिमांशु झा के खिलाफ पीड़िता की अपील खारिज कर दी।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 02:10:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 02:11:15 PM (IST)
'शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं', CG हाईकोर्ट ने खारिज की पीड़िता की अपील, कहा- सहमति से बने थे संबंध
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोप में बरी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं होता
  2. सहमति से संबंध के मिले साक्ष्य
  3. ट्रायल कोर्ट के फैसले पर लगी मुहर

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में बरी किए गए 67 वर्षीय हिमांशु झा के खिलाफ पीड़िता की अपील हाई कोर्ट ने खारिज कर दी। जगदलपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार दिसंबर 2025 को उन्हें दोषमुक्त किया था। न्यायमूर्ति नरेंद्र कुमार व्यास और न्यायमूर्ति सुधीर कुमार की पीठ ने कहा कि साक्ष्य महिला की सहमति से संबंध बनने की ओर संकेत करते हैं। शादी का हर अधूरा वादा दुष्कर्म नहीं होता।

क्या था पूरा मामला

पीड़िता का विवाह भिलाई निवासी व्यक्ति से हुआ था। उसके एक बेटा और एक बेटी हैं। पति से अलग रहने के बावजूद उसका तलाक नहीं हुआ था। जून 2021 में जगदलपुर के गुंजन संगीत समूह से जुड़ने पर उसकी पहचान हिमांशु से हुई। आरोप था कि हिमांशु ने पत्नी की मृत्यु की बात कहकर शादी का प्रस्ताव दिया और परिवार की सहमति लेने का भरोसा दिलाया।


10 अगस्त 2021 को धरमपुरा नंबर-1 के किराये के मकान में उसने शादी का भरोसा देकर जबरन संबंध बनाए और 11 अप्रैल 2024 तक ऐसा करता रहा। पीड़िता ने दिसंबर 2023 में पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन शादी के भरोसे पर रिपोर्ट नहीं कराई। बाद में उसे हिमांशु की पत्नी के जीवित होने का पता चला। शादी की मांग पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी था। एक मई 2024 को प्राथमिकी दर्ज हुई।

फैसले पर उठाए थे सवाल

अपील में पीड़िता ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने उसके बयान और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 114-ए पर विचार नहीं किया। राज्य ने भी अपील पर सुनवाई का समर्थन किया। कोर्ट ने पाया कि दोनों अगस्त 2021 से अप्रैल 2024 तक साथ रहे। पीड़िता को हिमांशु के परिवार की जानकारी थी और पहली बार संबंध के दौरान जबरदस्ती नहीं हुई थी। चिकित्सकीय परीक्षण में जबरन संबंध के निशान नहीं मिले।

सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का हवाला

पीठ ने नैम अहमद और जसपाल सिंह कौरल मामलों का हवाला देते हुए कहा कि शुरुआत से शादी का इरादा न हो और केवल संबंध बनाने के लिए झूठा वादा किया जाए, तभी दुष्कर्म का अपराध बनता है। इस मामले में ऐसा साबित नहीं हुआ। ट्रायल कोर्ट का निष्कर्ष अवैध या विकृत नहीं था, इसलिए अपील प्रवेश स्तर पर खारिज की गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।