बिलासपुर। नई दिल्ली— बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में दोनों यात्रियों के बीच बर्थ को लेकर विवाद हो गया। रात 12 बजे शुरू हुआ विवाद सुबह तक चलता रहा। आखिर में दोनों बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद एक दूसरे की शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंच गया। दोनों एक — दूसरे के खिलाफ अपराध दर्ज कराना चाहते थे। लेकन बाद में आपसी समझौता हो गया और थाने से दोनों लौट गए।
मामला बी—11 कोच का है। इस कोच में बिलासपुर के लिए सफर कर रहे दो यात्रियों में से एक की बर्थ उपर थी। पर इसमें मीडिल बर्थ वाला यात्री सोया हुआ था। जिस यात्री की उप बर्थ में रिजर्वेशन था, वह पहुंचा और यात्री को उठाने लगा। इसी बाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी बढ़ती गई। आजू— बाजू की बर्थ में बैठे यात्रियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। बाद में विवाद शांत हुआ। इसके बाद उपर बर्थ में बैठा यात्री नीचे उतर गया और मामला शांत हो गया। जिस यात्री का बर्थ था अपनी बर्थ प जाकर से गया। रात 12 से शुरू हुआ विवाद एक बजे तक चलता रहा। सभी को लेकर की मामला शांत हो गया और अब किसी तरह विवाद नहीं होगा। पर जीआरपी के अनुसार जिस यात्री का उपर बर्थ था, वह बेवजह विवाद करने लगा। वह कहने लगा की वह 40 से 50 लोगों को लाकर ठीक कर सकता है। उसका यह बर्ताव यात्री को बेकार लगा। उसने कहा की बात रात में ही खत्म हो गई है। इस पर बेवजह विवाद करने का कोई मतलब नहीं है। पर यात्री देख लेने की बात कहने लगा। इस पर यात्री ने फिर खूब खरीखोटी सुनाई और विवाद एक बार बढ गया। हालांकि तब तक ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गई। इस पर दोनों यात्री ट्रेन से उतरे और सीधे जीआरपी थाना पहंचे। यहां उनका विवाद कुछ देर तक जारी रहा। लेकिन बाद में दोनों ने एक — दूसरे की गलती माना। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। इधर जीआरपी ने भी अपराध दर्ज नहीं किया।