
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
हाईकोर्ट ने प्रभारी डीजीपी द्वारा नान घोटाला, अंतागढ़ उपचुनाव एवं अन्य मामलों की फिर से जांच कराने गठित एसआइटी वैधता को चुनौती देते हुए नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक द्वारा पेश जनहित याचिका में 13 मई तक सुनवाई आगे बढ़ा दी है।
प्रभारी डीजीपी द्वारा छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला, अंतागढ़ उपचुनाव टेपकांड सहित अन्य मामलों की जांच के लिए एसआइटी गठित किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की है। पिछली सुनवाई में संविधान के किस कानून के तहत एसआइटी का गठन किया गया है। इस पर शासन से जवाब मांगा है। मामले को सुनवाई के लिए सोमवार को कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा की डीबी में रखा गया। कोर्ट ने मामले की सुनवाई 13 मई तक के लिए आगे बढ़ा दी है।