बिलासपुर। Holi Festival 2022: रेलवे भर्ती बोर्ड राजभाषा कार्यान्वयन समिति बिलासपुर के तत्वावधान में कार्यालय परिसर में इस साल भी होली पर्व पूर्व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न मंडलों एवं जोन के अधिकारी एवं नौ महिला कवयित्रियों ने काव्य पाठ किया।
उक्त विराट कवि सम्मेलन तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में काव्य पाठ के लिए विभिन्न मंडलों एवं जोन से आए कवियों को आमंत्रित किया गया। जिसमें चंपा के सुरेश कुमार पैगवार, रायपुर के फ़रीदी निसार अहमद, बिलासपुर के शिव कुमार खुंटे, राम रतन श्रीवास, दुर्गेश मेहर, नादिर अहमद खान, राकेश श्रीवास, एमएन रिज़वान, रोहित सोनी, टी. श्रीनिवास राव, रामकुमार श्रीवास, कोरबा के संतोष कुमार मिरी, रायगढ़ के गुलशन खम्हारी, ख़ुर्शीद हयात व रायपुर के मीसम अली हैदरी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर ख़ूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन, उप मुख्य सुरक्षा आयुक्त कुमार निशांत, वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह ने काव्य पाठ किया गया। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय के छात्र सिद्धार्थ शर्मा और रेलवे स्कूल की छात्रा वर्षा रानी के द्वारा भी काव्य पाठ किया गया। एक ओर जहाँ कवियों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया, वहीं बच्चों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को स्तब्ध किया। इसी तरह तृतीय सत्र में कवियत्रियो ने सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें सेक्रो की उपाध्यक्ष सीमा सिंह के द्वारा काव्य पाठ किया गया।
इसके बाद सम्मेलन में आमंत्रित नौ कवियत्रियो ने समा बांधा। इस दौरान बिलासपुर की संजीता द्विवेदी, नीतू मेश्राम, अतिया मसूद, करगी रोड की सोम प्रभा तिवारी, राजिम की सुधा शर्मा, रायपुर की मधु तिवारी, जागृति मिश्रा, बलौदा बाजार की तुलेश्वरी धुरंधर व भाटापारा की इन्द्राणी साहू ने काव्य पाठ किया। इसके बाद सुरेश कुमार पैगवार के सजल संग्रह ‘सूर्योदय’ का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर के अपर महाप्रबंधक विजय प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सेक्रो की उपाध्यक्ष सीमा सिंह, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक बीके मोहंती व मुख्य कार्मिक अधिकारी प्रशासन आरके अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेलवे भर्ती बोर्ड बिलासपुर के अध्यक्ष अरविन्द्र कुमार मेश्राम ने की।