• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur Crime News: गुंडागर्दी: हिंदू कहकर ट्रेवल्स संचालक को कार से निकालकर मारा, स्थिति गंभीर

छतौना निवासी जीवनदीप सिंह (30) ट्रेवल्स का काम करते हैं। बीते 6 मई को उनकी बेटी का बर्थडे था, जिसके लिए उन्होंने पार्टी रखी थी। पार्टी खत्म होने के बा...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Fri, 10 May 2024 12:31:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 10 May 2024 12:31:15 AM (IST)
Bilaspur Crime News: गुंडागर्दी: हिंदू कहकर ट्रेवल्स संचालक को कार से निकालकर मारा, स्थिति गंभीर
जीवनदीप को कार से निकालकर लात-घूंसे, डंडे-बेल्ट से पीटा गया।

HighLights

  1. बेटी के बर्थडे के बाद दोस्त को छोड़ने आए युवक पर जानलेवा हमला
  2. सिविल लाइन क्षेत्र की घटना, नहीं पकड़े गए आरोपित
  3. लिस इस दिशा में भी मामले की जांच कर रही है

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र में एक ट्रेवल्स संचालक पर जानलेवा हमला हो गया है। हेडलाइट अपर-डिपर के नाम पर ट्रेवल्स संचालक को कार से निकालकर बेरहमी से पीटा गया। इतना ही नहीं, उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। अब तक पुलिस एक भी आरोपित को पकड़ नहीं सकी है। घटना तीन दिन पहले की है। आरोप लगाया जा रहा कि आहत को हिंदू कहकर बुरी तरह पीटा गया, हालांकि पुलिस ने इस तरह की बातों की पुष्टि नहीं की है और ना ही एफआइआर में इसका जिक्र किया गया है। फिर भी पुलिस इस दिशा में भी मामले की जांच कर रही है।

छतौना निवासी जीवनदीप सिंह (30) ट्रेवल्स का काम करते हैं। बीते 6 मई को उनकी बेटी का बर्थडे था, जिसके लिए उन्होंने पार्टी रखी थी। पार्टी खत्म होने के बाद वे अपने दोस्त आरिफ को छोड़ने अपनी कार से तालापारा पहुंचे थे। जहां पर इनोवा कार में राजा खान, नफीस का भाई व अन्य लोग बैठे हुए थे। इनोवा सवारों ने हेड लाइट के अपर-डिपर के नाम पर गालीगलौज शुरू कर दी और फिर जीवनदीप को कार से निकालकर लात-घूंसे, डंडे-बेल्ट से पीटने लगे। किसी तरह जीवनदीप ने अपनी जान बचाई। युवक को शरीर, चेहरे व अन्य अंगों पर गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपितों ने उनकी कर में भी तोड़फोड़ की। पुलिस ने मामले में आरोपितों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 427, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है।


दोस्त ना आता तो कर देते हत्या

ट्रेवल्स संचालक को आरोपित बेरहमी से पीट रहे थे। इस दौरान उनका दोस्त व अन्य लोग बीचबचाव करने पहुंच गए, जिससे उनकी जान बच सकी और आरोपित वहां से भाग निकले।

हत्या की कोशिश फिर भी खानापूर्ति की कार्रवाई

पीड़ित की चोटें साफ-साफ आरोपितों की बेरहमी की कहानी बयां कर रही हैं, इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले में खानापूर्ति की कार्रवाई करते हुए पल्ला झाड़ लिया है। इसके अलावा आरोपितों को पकड़ने में पुलिस दिलचस्पी भी नहीं दिखा रही है।