• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

पत्नी को किसी और के साथ देख भड़का पति.. चाकुओं से गोदकर की हत्या, बिहार का आरोपी

जीपीएम जिले के गौरेला थाना अंतर्गत ग्राम अंजनी की झाड़ियों में मिली बिहार निवासी लक्ष्मी कुमारी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। आरोपी पति सुम...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 15 Sep 2026 10:12:56 PM (IST)Updated Date: Tue, 15 Sep 2026 10:12:56 PM (IST)
पत्नी को किसी और के साथ देख भड़का पति.. चाकुओं से गोदकर की हत्या, बिहार का आरोपी
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी सुमित

HighLights

  1. गौरेला के ग्राम अंजनी में झाड़ियों में मिली थी महिला की लाश।
  2. पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखने पर पति ने रेता गला।
  3. आरोपी पति सुमित यादव गिरफ्तार, बीएनएस धाराओं में भेजा गया जेल।

नईदुनिया न्यूज, जीपीएम : (गौरेला-पेंड्रा-मरवाही) जिले के गौरेला थाना अंतर्गत ग्राम अंजनी में झाड़ियों के बीच मिली महिला की अंधी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस को गुमराह करने की नाकाम कोशिश करने वाले कातिल पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी ने अपनी पत्नी को परिचित के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद चरित्र शंका में चाकू से गला रेतकर उसकी दर्दनाक हत्या कर दी थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम अंजनी में जेपी एग्रोटेक के मजदूरों ने झाड़ियों में महिला का शव पड़े होने की सूचना दी थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतका की पहचान लक्ष्मी कुमारी (पति सुमित कुमार यादव) निवासी रूपौली, जिला पूर्णिया (बिहार), हाल मुकाम अंजनी के रूप में हुई।


पुलिस विवेचना में खुलासा हुआ कि 9 सितंबर की रात करीब 2 बजे आरोपी सुमित ने पत्नी को कमरे में न पाकर खोजबीन की, तो उसे परिचित जितेंद्र मंडल के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

पति को देखकर जितेंद्र तो भाग निकला, लेकिन गुस्से से आगबबूला सुमित और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो गया। झूमाझटकी के दौरान सुमित ने लोहे के पैने चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने शव को झाड़ियों में फेंक दिया और पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठी कहानी गढ़ी। गौरेला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बीएनएस की धारा 103(1) और 238(ख) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आपत्तिजनक स्थिति, चाकू से हमला और पुलिस गुमराह की कोशिश

झाड़ियों में मिला शव: जेपी एग्रोटेक के मजदूरों की सूचना पर गौरेला पुलिस ने अंजनी की झाड़ियों से बिहार निवासी लक्ष्मी कुमारी का शव बरामद किया।

रात 2 बजे का विवाद: आरोपी पति सुमित ने पत्नी को परिचित के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। प्रेमी मौके से भाग गया, जिसके बाद पति-पत्नी में बहस हुई।

चाकू से जानलेवा हमला: गुस्से में आपा खो चुके सुमित ने लोहे के चाकू से पत्नी के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई और शव फेंक दिया।

गुमराह करने की कोशिश नाकाम: आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए झूठे बयान दिए, लेकिन कड़ाई से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।