• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

अवैध उत्खनन: लिम्हा में कोल डिपो सील, नौ वाहन समेत 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

बिलासपुर के ग्राम लिम्हा में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना वैध अनुमति के चल रहे मेसर्स कश्यप कोल डिपो को सील कर दिया है। मौके से 1,500 मीट...और पढ़ें

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 28 May 2026 08:08:36 AM (IST)Updated Date: Thu, 28 May 2026 08:08:36 AM (IST)
अवैध उत्खनन: लिम्हा में कोल डिपो सील, नौ वाहन समेत 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

HighLights

  1. कश्यप कोल डिपो पर खनिज विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक
  2. शासकीय भूमि पर चल रहा था अवैध उत्खनन
  3. कलेक्टर के निर्देश पर खनिज माफिया के खिलाफ महाअभियान

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। विशेष अभियान के तहत खनिज अमले ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर दो जेसीबी मशीन, एक लोडर मशीन और पांच हाईवा सहित कुल नौ वाहनों पर कार्रवाई की है। साथ ही अवैध रूप से संचालित कोल डिपो को सील कर लगभग 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त किया गया।

खनिज विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 मई को ग्राम लिम्हा क्षेत्र में संचालित मेसर्स कश्यप कोल डिपो की जांच की गई। जांच में पाया गया कि भंडारण अनुज्ञा की अवधि समाप्त होने के बाद भी डिपो का संचालन जारी था। इस पर विभाग ने मौके पर से एक ट्रेलर वाहन और 1500 मीट्रिक टन कोयले को जब्त कर डिपो सील कर दिया।


कार्रवाई के दौरान मौके पर मौजूद लोडर मशीन को भी सील किया गया। इसी दौरान खनन क्षेत्र में शासकीय भूमि पर बिना वैध अनुमति के खनिज उत्खनन करते हुए दो जेसीबी मशीनें पकड़ी गईं। वहीं दो हाईवा वाहन चालकों द्वारा वाहन छोड़कर भाग जाने पर विभाग ने वाहनों को मौके पर ही सील कर दिया। जब्त एक ट्रेलर और दो जेसीबी मशीनों को रतनपुर थाना में रखा गया है, जबकि लोडर मशीन एवं हाईवा वाहनों को यथास्थान सील किया गया है। इसके साथ ही 27 मई को पचपेड़ी, लावर और मस्तूरी क्षेत्र में भी संयुक्त जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान पचपेड़ी क्षेत्र में अवैध रूप से चूना पत्थर परिवहन करते एक हाईवा तथा लावर क्षेत्र में रेत परिवहन करते दो हाईवा वाहनों को जब्त किया गया। सभी मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।