
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के बिलासपुर मंडल ने यात्रियों की सुविधा और परिचालन व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर दो प्रमुख ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया है। यह परिवर्तन 26 नवंबर से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म परिवर्तन का विवरण इस प्रकार है: सीएसएमटी-हावड़ा मेल गाड़ी संख्या 12809: यह ट्रेन अब बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर आएगी और यहीं से आगे के लिए रवाना होगी।
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18114: यह ट्रेन अब बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2/3 पर आएगी और यहीं से रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले संबंधित ट्रेन के निर्धारित प्लेटफॉर्म की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।