• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर किया प्रसारित

बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी मां की पुरानी फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। पीड़िता की शिक...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 09:48:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 09:48:00 PM (IST)
बिलासपुर में संपत्ति विवाद में बेटे ने मां की फोटो एडिट कर इंटरनेट मीडिया पर किया प्रसारित
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मां को बदनाम करने की धमकी का मामला।
  2. बेटे की इस हरकत से परेशान पीड़ित महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।
  3. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपी बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मां के पुराने फोटो के साथ छेड़छाड़ कर उसे दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक तरीके से जोड़कर प्रसारित करने और बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की 53 वर्षीय महिला ने शिकायत में बताया कि 12 सितंबर की शाम करीब 4:56 बजे उसकी बहन के मोबाइल पर तीन एडिटेड फोटो भेजे गए। बाद में बहन ने फोटो महिला को भेजे। शिकायतकर्ता का आरोप है कि बड़े बेटे ने उसके करीब पांच वर्ष पुराने फोटो को एडिट कर दूसरे पुरुष के साथ जयमाला जैसी स्थिति में दिखाया गया था।


बेटे ने इसे इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर बदनाम करने और किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें- एक ही पुलिस टीम 40 KM दूर दो जगह एक साथ कैसे? हाईकोर्ट ने पकड़ी बड़ी गड़बड़ी, NDPS के 5 दोषियों को दी जमानत

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि फोटो प्रसारित करने से मना करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही पूर्व में दर्ज कराए गए एक मामले को वापस लेने और संपत्ति से संबंधित मांग पूरी नहीं करने पर फोटो समाचार पत्र में प्रकाशित कराने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस ने प्रथम दृष्टया धारा 296, 351(2) बीएनएस और 66(डी) आइटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।