• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापा, 110 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट

बिलासपुर जिले में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने अमानक प्रतिष्ठानों पर छापा मारकर 110 किलो बताशा और 22 किलो अखाद्य रंगयुक्त बूंदी मौके पर नष्ट कराई।

By Atul VasingEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 04 Nov 2026 09:58:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Nov 2026 09:58:31 PM (IST)
बिलासपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर छापा, 110 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. मिलावटखोरों के खिलाफ बिलासपुर में लगातार जारी रहेगी कार्रवाई।
  2. सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  3. दोषी कारोबारियों पर होगी खाद्य सुरक्षा अधिनियम तहत सख्त कार्रवाई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। जिले में आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों और नियमों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य तथा औषधि प्रशासन विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नियंत्रक एवं कलेक्टर के सख्त निर्देशानुसार संयुक्त टीम ने शहर और आसपास के इलाकों में स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में अचानक दबिश दी।

निरीक्षण के दौरान भारी अनियमितताएं, अस्वच्छता और प्रतिबंधित रंगों का इस्तेमाल पाए जाने पर टीम ने तत्काल कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अमानक खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मेला पारा स्थित वीर जायसवाल के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। जांच में खुलासा हुआ कि यह फर्म बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीयन के अवैध रूप से संचालित हो रही थी। इसके अलावा निर्माण स्थल पर बेहद अस्वच्छ माहौल और गंदगी पाई गई, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ था।


खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने स्थल पर मौजूद 110 किलोग्राम बताशे को तत्काल जब्त कर विनष्ट (नष्ट) कराया और फर्म को तत्काल प्रभाव से बंद (सील) करवा दिया। इसी तरह दूसरी बड़ी कार्रवाई चकरभाठा स्थित उधमदास खेमचंद मिठाई वाला के प्रतिष्ठान में की गई।

किचन की सघन जांच के दौरान पाया गया कि मिठाइयों में इंसान के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक अखाद्य रंग का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा था। जनस्वास्थ्य के गंभीर खतरे को देखते हुए अधिकारियों ने 22 किलोग्राम जहरीली बूंदी को मौके पर ही नष्ट करवा दिया और संचालक को कड़ी हिदायत दी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में नई शिक्षा नीति को जमीन पर उतारने की तैयारी, विवि ने कालेजों को दिया पाठ

रिपोर्ट आते ही होगी वैधानिक कार्रवाई

निरीक्षण अभियान के दौरान टीम ने चिंगराज पारा स्थित एक अन्य बताशा निर्माण इकाई की भी जांच की, हालांकि वहां फिलहाल काम बंद पाया गया। इसके अलावा अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों से बेसन के लड्डू और बताशा के प्रामाणिक नमूने एकत्र किए गए हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों का कहना है कि लैब से रिपोर्ट प्राप्त होते ही खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत संबंधित कारोबारियों पर न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई में शामिल रही अफसरों की टीम

इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के आला अधिकारी सक्रिय रहे। संयुक्त टीम में मुख्य रूप से अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री अविषा मरावी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रतीक तिवारी शामिल रहे।

अभिहित अधिकारी आरआर देवांगन ने जानकारी दी कि आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना पंजीयन, गंदगी में खाद्य पदार्थ बनाने वालों और अखाद्य रंगों का प्रयोग करने वालों पर बिलासपुर जिले में यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।