Bilaspur News: गुरुनानक स्कूल में बच्चों की जगह अजगर सांप लगा रहे हाजिरी
Bilaspur News: कक्षा के बाहर तीन बड़े अजगर सांप के पहुंचने से परिसर में हडकंप मच गया
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Mon, 18 Jan 2021 02:30:00 PM (IST)
Updated Date: Mon, 18 Jan 2021 02:30:15 PM (IST)

बिलासपुर। Bilaspur News: गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल,दयालबंद में बच्चों की जगह अजगर सांप हाजिरी लगा रहे हैं। कक्षा के बाहर तीन बड़े अजगर सांप के पहुंचने से परिसर में हडकंप मच गया था। सूचना के बाद पहुंची रेस्क्यू टीम अजगर को पकड़ा।
दयालबंद स्थित गुरुनानक स्कूल में आए दिन सांप उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। जिसे लेकर स्कूल प्रबंधन सकते में है। 15 जनवरी को खेल मैदान में एक बड़े सांप को देखा गया। रेस्क्यू टीम के आने से पहले सांप वहां से भाग चुका था। एक सप्ताह पहले तीन बड़े अजगर क्लासरूम के दरवाजे तक पहुंच गए। सुबह जब कर्मचारियों ने देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल शिक्षकों और प्राचार्य को जानकारी दी। भीड़ के पहुंचने के बाद अजगर हरकत में आ गए। इस बीच प्राचार्य ने रेस्क्यू टीम को काल किया। टीम के सदस्यों को भी इन्हें पकड़ने में पसीने छूट गए। आखिरकर तीनों सांप को पकड़कर सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ा गया।
स्कूल के बगल में अरपा नदी
स्कूल के बगल में अरपा नदी है जिसमें अक्सर पानी रहता है। झाड़ियों के कारण विषैले जीव जंतुओं की गतिविधि होती रहती है। शाला प्रांगण में सांप आने की यह पहली घटना नहीं है, इसके पहले भी सांप आते रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण पिछले नौ माह से स्कूलों में बच्चों की गतिविधियां बंद हंै। सन्न्ाटा पसरा हुआ है।
शाला प्रांगण में आए दिन सांपों के आने से शिक्षकों और कर्मचारियों में डर तो है। टीचर्स रूम और आलमारी की प्रतिदिन साफ सफाई कर दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। एक सप्ताह पूर्व तीन अजगर के क्लासरूम तक आने से सभी दहशत में आ गए थे। रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ा।
एबीएस चंदेल,प्राचार्य
गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल, दयालबंद