
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन का काम अंतिम चरण पर पहुंच गया है। इस लाइन का अंतिम सेक्शन चांपा-नैला के बीच लाइन बिछ चुकी है। अब चांपा स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने की तैयारी है।
इसके अलावा नैला स्टेशन में आटो सिग्नलिंग का काम होना है। इसे पूरा करने के लिए ही रेलवे ने छह दिसंबर से 10 ट्रेनों को रद करने का निर्णय लिया है। वहीं 11 ट्रेनें विलंब से छूटेंगी। वहीं छह ट्रेनों को बीच में समाप्त किया जाएगा।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा रेल अधोसंरचना को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में बिलासपुर-झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य चल रहा है।
यह अंतिम चरण पर है। यह रेल मार्ग देश के उत्तर एवं दक्षिण भारत को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण एवं व्यस्त रेल कॉरिडोर है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से रेल मार्ग की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे बढ़ते यात्री एवं माल यातायात का बेहतर प्रबंधन संभव हो सकेगा तथा ट्रेनों के सुचारू एवं समयबद्ध परिचालन को भी गति मिलेगी।
इस परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने नान-इंटरलाकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही चांपा-जांजगीर नैला सेक्शन में रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित, सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए आटोसिग्नलिंग प्रणाली भी स्थापित की जाएगी।
इन महत्वपूर्ण कार्य के चलते छह ट्रेनों का परिचालन बीच में समाप्त हो जाएगा। रेलवे के अनुसार 07 से 18 दिसंबर तक 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त और यहीं से रवाना होगी। यह ट्रेन झारसुगुड़ा से बिलासपुर स्टेशन के मध्य रद रहेगी। इसी तरह 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। कोरबा-बिलासपुर के मध्य यह नहीं चलेगी। 18518 विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी।
बिलासपुर-कोरबा के मध्य परिचालन रद रहेगा। वहीं 18517 कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी। इसी तरह 10 व 12 दिसंबर को 12410 निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन में समाप्त होगी। बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद रहेगी। वहीं 12 व 14 दिसंबर को 12409 रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस बिलासपुर स्टेशन से रवाना होगी। वहीं यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 07 से 18 दिसंबर तक 18250/18249 कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर बनाकर चलाने का निर्णय लिया है।
| श्रेणी | तिथि | ट्रेन नंबर | ट्रेन का नाम | विवरण |
|---|---|---|---|---|
| रद | 06 से 17 दिसंबर तक | 68736 | बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 06 से 17 दिसंबर तक | 68746 | रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 06 से 17 दिसंबर तक | 58204 | रायपुर-कोरबा पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 68735 | रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 68745 | गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 58203 | कोरबा-रायपुर पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 68734 / 68733 | बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 68732 / 68731 | बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 68737 / 68738 | रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| रद | 07 से 18 दिसंबर तक | 58210 | बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर | पूरी तरह रद |
| बीच में समाप्त | 07 से 18 दिसंबर तक | 68861 / 68862 | गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर | बिलासपुर में समाप्त, झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद |
| बीच में समाप्त | 07 से 18 दिसंबर तक | 18237 | कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस | बिलासपुर से प्रारंभ, कोरबा-बिलासपुर के मध्य नहीं चलेगी |
| बीच में समाप्त | 07 से 18 दिसंबर तक | 18518 | विशाखापत्तनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस | बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर-कोरबा के मध्य रद |
| बीच में समाप्त | 07 से 18 दिसंबर तक | 18517 | कोरबा-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस | बिलासपुर से प्रारंभ होगी |
| बीच में समाप्त | 10 व 12 दिसंबर को | 12410 | निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस | बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर-रायगढ़ के मध्य रद |
| बीच में समाप्त | 12 व 14 दिसंबर को | 12409 | रायगढ़-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस | बिलासपुर से रवाना होगी |
| पैसेंजर बनकर चलेगी | 07 से 18 दिसंबर तक | 18250 / 18249 | कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस | कोरबा-बिलासपुर के मध्य पैसेंजर बनकर चलेगी |
| देर से छूटेगी | 10 से 14 दिसंबर तक | 12129 | पुणे-हावड़ा आजाद हिन्द एक्सप्रेस | 03 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 10 से 14 दिसंबर तक | 12809 | सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस | 2:30 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 11 से 15 दिसंबर तक | 12070 | गोंदिया-रायगढ़ जनशताब्दी एक्स. | 02 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 11 से 15 दिसंबर तक | 18249 | रायपुर-कोरबा हसदेव एक्स. | 02 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 10 से 12 दिसंबर तक | 18478 | योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्स. | 09 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 12 से 14 दिसंबर तक | 18477 | पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्स. | 07 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 11 व 12 दिसंबर | 12101 | एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस | 3:15 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 14 दिसंबर | 12880 | भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस | 4:15 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 15 दिसंबर | 22866 | पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस | 4:30 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 13, 14 व 15 दिसंबर | 20807 | हीराकुंड एक्सप्रेस | 01 घंटे देर |
| देर से छूटेगी | 13, 14 व 15 दिसंबर | 18239 | शिवनाथ एक्सप्रेस | 01 घंटे देर |