• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में ट्रिपिंग व कटौती से उद्योग बेहाल, 50 से ज्यादा उद्योगपति पहुंचे बिजली दफ्तर

Power Cut in Bilaspur: उद्योगपतियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में दिनभर में 10 से 15 बार या इससे भी अधिक ट्रिपिंग हो रही है।

By Shiv SoniEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 11:07:01 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 11:21:41 AM (IST)
बिलासपुर में ट्रिपिंग व कटौती से उद्योग बेहाल, 50 से ज्यादा उद्योगपति पहुंचे बिजली दफ्तर
बिलासपुर में बार-बार बिजली जाने से उद्योगपति परेशान। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. सिलपहरी, सिरगिट्टी और तिफरा के उद्योगपति परेशान
  2. एक माह में समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन
  3. अचानक शटडाउन लेने से उत्पादन प्रक्रिया बाधित

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग और बिना पूर्व सूचना के शटडाउन ने उद्योगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। बिजली की आंखमिचौली से उत्पादन प्रभावित होने के साथ उद्योगपतियों को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था से परेशान सिलपहरी, सिरगिट्टी और तिफरा के 50 से अधिक उद्योगपतियों ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई।

उद्योगपतियों ने अधिकारियों के सामने समस्याएं रखते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। इस पर कार्यकारी निदेशक आलोक अंबस्ट ने एक माह के भीतर समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। बैठक में छत्तीसगढ़ लघु उद्योग संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश केडिया, जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष सतीश शाह और महासचिव शरद सक्सेना के नेतृत्व में उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था।


इसमें सिलपहरी, सिरगिट्टी सेक्टर ए, बी, सी और तिफरा के उद्योग संचालक शामिल हुए। उद्योगपतियों ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों में दिनभर में 10 से 15 बार या इससे भी अधिक ट्रिपिंग हो रही है। कई बार बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है।

दिन में कई बार अचानक शटडाउन लेने से उत्पादन प्रक्रिया बाधित होती है। इसके अलावा जम्पर टूटने, डीओ गिरने और फ्यूज संबंधी शिकायतों का समय पर निराकरण नहीं किया जाता। सुधार कार्य में देरी के कारण उद्योगों को लंबे समय तक बिजली संकट झेलना पड़ता है। कार्यकारी निदेशक अलोक अम्बस्ट, एसई सुरेश जांगड़े, पीएल सिदार, डीई अनुपम सरकार, एई दीपतेन मुखर्जी के अलावा उद्योग संघ के पदाधिकारी और 50 से अधिक उद्योगपति मौजूद रहे।

लगातार उत्पादन वाले उद्योगों को लाखों का नुकसान

उद्योगपतियों ने बताया कि आयल मिल, दाल मिल, प्लास्टिक उद्योग और अन्य सतत उत्पादन वाली इकाइयों में अचानक बिजली बंद होने से मशीनों का संचालन प्रभावित होता है। इससे तैयार माल और कच्चे माल को नुकसान पहुंचने के साथ उत्पादन भी ठप हो जाता है। सिलपहरी के बड़े उद्योग अघोषित कटौती से विशेष रूप से परेशान हैं। करोड़ों रुपये का राजस्व देने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्रों को निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है। उद्योगपतियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई।

कार्यकारी निदेशक के बाद अब यह होंगे सुधार

  • सिलपहरी में ट्रिपिंग और अघोषित कटौती रोकने के लिए एसएस-2 फीडर से जुड़े आधे कनेक्शन मल्हार के बंद फीडर से जोड़कर ग्रामीण फीडर से अलग करने की योजना बनाई गई है।
  • सिरगिट्टी सेक्टर ए और बी में दो नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। साथ ही कनेक्शनों का समान वितरण किया जाएगा, ताकि ट्रिपिंग की समस्या कम हो सके।
  • सभी जम्पर, ट्रांसफार्मर और विद्युत उपकरणों की जांच कर खराब ज्वाइंट ठीक करने तथा आवश्यक स्थानों पर डबल जम्पर लगाने के निर्देश दिए गए। तय किया गया कि औद्योगिक क्षेत्रों में शटडाउन लेने से पहले संबंधित सेक्टर के उद्योग प्रतिनिधियों से सहमति ली जाएगी।
  • समस्याओं की नियमित समीक्षा के लिए हर महीने अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में मॉनिटरिंग बैठक भी होगी। अधिकारियों को सभी कार्य एक माह व दिसंबर के अंत तक पूरे करने का लक्ष्य दिया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।