SECR News: मेल की पेंट्रीकार में गड़बड़ी के बाद अलर्ट हुआ आइआरसीटीसी
SECR News: जोनल स्टेशन से गुजरने वाली प्रत्येक ट्रेनों में करेंगे औचक निरीक्षण
By sandeep.yadav
Edited By: sandeep.yadav
Publish Date: Sun, 10 Oct 2021 07:16:58 AM (IST)
Updated Date: Sun, 10 Oct 2021 07:16:58 AM (IST)

बिलासपुर। SECR News: प्रतिबंध के बाद भी ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पक रहा है। आइआरसीटीसी की टीम मुंबई-हावड़ा मेल ट्रेन में पेंट्रीकार के कर्मचारियों को रंग हाथ पकड़ा है। यह गड़बड़ी औचक निरीक्षण के कारण सामने आई है। इसलिए आइआरसीटीसी ने अब प्रतिदिन जोनल स्टेशन पहुंचने पर ट्रेनों की पेंट्रीकार जांच करेगी। यदि ट्रेन दूसरे जोन की है तो संबंधित रेलवे को कार्रवाई करने के लिए मेमो भेजा जाएगा और यदि यहां की ट्रेन तो जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।
पेंट्रीकार में केवल पैकेट बंद सामान बेचना है। यह व्यवस्था देशभर की ट्रेनों के लिए है। दरअसल यह प्रतिबंध कोरोना के कारण लगाया गया है। जब तक स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती इसी व्यवस्था के तहत यात्रियों को खानपान की सुविधा मिलेगी। पेंट्रीकार का ठेका भी इन्हीं शर्तो के साथ हो रहा है। इसके बावजूद चोरी-छिपे ट्रेनों की पेंट्रीकार में खाना पक रहा है। मेल में तो शुक्रवार को आइआरसीटीसी के एरिया मैनेजर जेराल्ड सोरने ने खुद इसकी गड़बड़ी को पकड़ी है।
दरअसल वह टीम के साथ नागपुर गए थे। वापसी इसी ट्रेन से कर रहे थे। गोंदिया के करीब उन्होंने पेंट्रीकार में दबिश दी तो चावल, दाल, सब्जी, मछली व अंडे मिले हैं। खाना भी बनाया जा रहा था। पेंट्रीकार के कर्मचारियों से पूछताछ करने पर वह हड़बड़ा गए और जानकारी देने से बचते रहे। लिहाजा गोंदिया स्टेशन में सभी सामान को जब्त कर लिया गया। आइआरसीटीसी का मानना है कि और भी ट्रेनों में इस तरह की लापरवाही होती होगी। बिलासपुर पहुंचने पर जांच होने की जानकारी रहती है। इसलिए रास्ते में खाना पकाते हैं
और स्टेशन पहुंचने पहले सामान को छिपा देते हैं। इसलिए बिलासपुर स्टेशन के साथ-साथ यह प्रयास किया जाएगा कि रास्ते में औचक जांच की जाए। मेल की पेंट्रीकार में गड़बड़ी के मामले में हावड़ा को मेमो भेजकर संबंधित पेंट्रीकार लाइसेंस के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।