• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bilaspur News: जांच के दौरान कार में मिले 93 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये

विधानसभा निर्वाचन आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है। शनिवार की रात चले अभियान के दौरान स...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 04:58:06 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 07:48:22 AM (IST)
Bilaspur News:  जांच के दौरान कार में मिले 93 लाख के जेवर और पांच लाख रुपये

Bilaspur News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। विधानसभा निर्वाचन आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने पुलिस की टीम अलग-अलग जगहों पर अभियान चलाकर जांच की जा रही है। शनिवार की रात चले अभियान के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने एक वाहन से 93 लाख के जेवर जब्त किए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस ने खपरगंज में एक व्यक्ति से पांच लाख रुपये जब्त किए। पुलिस जेवर और रुपयों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शहर के सभी थाना क्षेत्र में शनिवार की रात जांच अभियान शुरू किया गया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर 14 जांच पाइंट बनाए गए। जांच के दौरान सिविल लाइन पुलिस ने देवकीनंदन चौक में एक संदिग्ध वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में सोने के जेवर मिले।


जेवर के संबंध में पूछताछ के दौरान कार का चालक गोलमोल जवाब दे रहा था। उसके पास जेवर के दस्तावेज भी नहीं थे। पुलिस ने जेवर जब्त कर लिया है। इसी तरह कोतवाली पुलिस ने खपरगंज स्थित कबाड़ी लाइन में एक व्यक्ति के पास से पांच लाख 61 हजार रुपये जब्त किए। पूछताछ में गोलमोल जवाब मिलने पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए हैं।