• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

कट्टे की नोक पर कारोबारी से 1 करोड़ के जेवर लूटे, बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े डकैती

शहर में मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। घटना रात करीब 9:30 बजे राजकिशोर नगर...और पढ़ें

By Himadri Singh HadaEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 18 Feb 2026 12:01:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 18 Feb 2026 12:01:31 PM (IST)
कट्टे की नोक पर कारोबारी से 1 करोड़ के जेवर लूटे, बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े डकैती
कट्टे की नोक पर कारोबारी से 1 करोड़ के जेवर लूटे।

HighLights

  1. कट्टे की नोक पर कारोबारी से 1 करोड़ के जेवर लूटे।
  2. बिलासपुर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े डकैती।
  3. देर रात तक पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी रही।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में मंगलवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक सराफा व्यापारी पर जानलेवा हमला कर लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर लूट लिए। घटना रात करीब 9:30 बजे राजकिशोर नगर क्षेत्र में हुई।

वसंत विहार स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी चार-पांच बदमाशों ने उनकी कार के सामने एक वेन अड़ाकर रास्ता रोक लिया। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके सिर पर हथौड़े और पिस्टल के बट से वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।

हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

घायल व्यापारी को तत्काल बहतराई रोड स्थित प्रथम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीएसपी निमितेष सिंह के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारी की कार भी लूट ली, जिसमें करीब एक करोड़ रुपये के जेवर रखे थे। देर रात तक पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी रही।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

लूट की पूरी घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में बदमाश व्यापारी को रोककर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां रुका, लेकिन बदमाशों ने उसे पिस्टल दिखाकर भगा दिया।


वाहन छोड़कर फरार

आरोपित अपनी वेन (सीजी 10 बीजे 8147) और एक बाइक मौके पर छोड़कर व्यापारी की कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बरामद वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच शुरू कर दी है। आशंका है कि ये वाहन चोरी के हो सकते हैं।

घटना की सूचना मिलते ही आइजी और एसएसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शहर में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस सनसनीखेज वारदात ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।