चार दिन कोरबा - कोचुवेली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
दक्षिण रेलवे के चेन्नई -अराकोणम के बीच ब्रिज का किया जाएगा निर्माण
By Manoj Kumar Tiwari
Edited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sat, 25 Mar 2023 12:10:29 PM (IST)
Updated Date: Sat, 25 Mar 2023 12:10:29 PM (IST)

बिलासपुर। दक्षिण रेलवे के चन्नई मंडल के चेन्नई - अराकोणमके बीच ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। एक से 25 अप्रैल तक होने वाले इस कार्य के चलते अन्य जोन की तरह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा है।
इसमें 22647 कोरबा - कोचुवेली एक्सप्रेस शामिल है। यह ट्रेन 01, 08, 15 और 22 अप्रैल को परिवर्तित मार्ग चेन्नई स्टेशन के स्थान पर चेन्नई बीच स्टेशन होकर कोचुवेली के लिए रवाना होगी। परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण इस ट्रेन का पेरांबूर स्टेशन में ठहराव दिया जा रहा है। रेलवे का मानना है कि मार्ग परिवर्तन से यात्रियों को कुछ दिनों की ही दिक्कत होगी। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी। ब्रिज बनने से यात्रियों को ही राहत मिलेगी।
कोल्हापुर एक्सप्रेस का जलंब स्टेशन में ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे भुसावल रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले जलंब जंक्शन स्टेशन में 11039/11040 कोल्हापुर – गोंदिया एक्सप्रेस का छह माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा दी जा रही है।
26 मार्च को कोल्हापुर से चलने वाली 11039 कोल्हापुर –गोंदिया एक्सप्रेस जलंब जंक्शन स्टेशन में सुबह 9: 09 बजे पहुंचकर 9: 10 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा में यह सुविधा 28 मार्च से मिलेगी। गोंदिया से चलने वाली 11040 गोंदिया - कोल्हापुर एक्सप्रेस जलंब जंक्शन स्टेशन में 15.59 बजे पहुंचकर 16.00 बजे रवाना होगी।