बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ओएचई की चपेट में आया लंगूर , मौत
ट्रैक पर पड़े शव का रेलकर्मियों ने किया अंतिम संस्कार।
By anil.kurrey
Edited By: anil.kurrey
Publish Date: Mon, 14 Feb 2022 02:20:00 PM (IST)
Updated Date: Mon, 14 Feb 2022 02:20:56 PM (IST)

बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। जोनल स्टेशन में सोमवार की सुबह एक लंगूर ओएचई तार की चपेट में आकर नीचे ट्रैक पर गिर गया। गंभीर से रूप झुलसने के कारण उसकी मौत हो गई। चूंकि मृत लंगूर ट्रैक पर पड़ा था और उत्कल एक्सप्रेस आने वाली थी। लिहाजा रेल कर्मियों ने तत्काल लंगूर के शव को हटाया गया और इसके बाद उन्होंने अंतिम संस्कार भी किया गया।
रेलवे क्षेत्र में बंदर व लंगूर बड़ी संख्या में है। स्टेशन के अंदर भी कुछ पेड़ है। जहां इनका झुंड अक्सर पहुंच जाता है। प्लेटफार्म एक के नागपुर छोर पर पीपल का एक बड़ा पेड़ है। जहां लंगूरों का झुंड अचानक पहुंच गया और उछल- कूद करने लगा। इसी बीच एक लंगूर ओएचई तार के चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई और सीधे लाइन नंबर एक पर जा गिर गया। ट्रैक पर लंगूर का शव देखकर भीड़ भी लग गई।
इतना ही नहीं कुछ यात्रियों ने इस घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर व अन्य रेलकर्मियों को दी। वह भी मौके पर पहुंचे। शव को तत्काल हटाने की व्यवस्था की गई। दरअसल इस ट्रैक पर ऋषिकेश नगरी- पुरी उत्कल एक्सप्रेस पहुंचने वाली थी। इससे शव के ऊपर से ट्रेन गुजर सकती थी। हालांकि यह स्थिति निर्मित नहीं हुई।
उससे पहले ही अमला मौके पर पहुंचा और मृत लंगूर के शव को हटाया गया। इसके साथ ही कुछ दूर ले जाकर उसका अंतिम संस्कार भी किया गया। इस घटना की वजह से किसी तरह ट्रेनों का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ। हालांकि ओएचई तार टूटता तो ट्रेनों के पहिए थम सकते थे। यह स्टेशन की सबसे प्रमुख रेल लाइन है। जिसमें 24 घंटे ट्रेनें गुजरतीं है।