• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown In Bilaspur: छूट के साथ 24 तक जिले में जारी रहेगा लाकडाउन

Lockdown In Bilaspur: स्टेशनरी, चश्मे, स्कूटर-बाइक सर्विसिंग सेंटर, गैराज, लांड्री व इलेक्ट्रिकल्स की दुकानें खुलेंगी।

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 13 May 2021 09:20:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 May 2021 09:20:56 AM (IST)
Lockdown In Bilaspur: छूट के साथ 24 तक जिले में जारी रहेगा लाकडाउन

बिलासपुर। Lockdown In Bilaspur: कोरोना की खतरनाक होती दूसरी लहर के बीच संक्रमिताें के साथ ही मृतकों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि लाकडाउन के तकरीबन 25 दिन बाद संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है। लाकडाउन का प्रभावी असर अब देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर ने जिले में लाकडाउन को 24 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

इस संबंध में जल्द आदेश प्रसारित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार लाकडाउन के चौथे चरण में शहरवासियों को और भी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। लगातार आ रही मांग को देखते हुए कलेक्टर ने महत्वपूर्ण दुकानों को खोलने का निर्णय लिया है। इसके लिए समय-सीमा का निर्धारण भी किया जाएगा। जिले में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।


प्रदेश के साथ ही जिले में बढ़ते संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कलेक्टर डा.मित्तर ने 13 अप्रैल को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पहली बार जिले में लाकडाउन का आदेश जारी किया था। लाकडाउन के पहले चरण में डेयरी व पशु आहार की दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानों को बंद कर दिया गया था। डेयरी संचालकों को सुबह और शाम के वक्त कुछ घंटों के लिए सिर्फ दूध बेचने की छूट दी गई थी।

पहले चरण के लाकडाउन का असर नहीं हुआ। संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही रही। संक्रमितों के साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ते रहा। इसे देखते हुए लाकडाउन का विस्तार किया गया। 19 अप्रैल से इसे आगे बढ़ाते हुए 26 अप्रैल तक जारी रखा गया। दूसरे चरण में भी लोगों को कोई रियायत नहीं दी गई थी। तब स्थिति भयावह होने लगी थी। मौत का आंकड़ा बढ़ते ही जा रहा था।

संक्रमण का फैलाव ऐसा कि लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में बेड तक नहीं मिल पा रहे थे। लाकडाउन का दूसरे दौर में भी चेन नहीं टूट पाई। 24 अप्रैल को कलेक्टर ने आदेश जारी कर 16 मई तक लाकडाउन का विस्तार कर दिया। तीसरे चरण में कृषि बीज व कृषि उपकरण की दुकानाें को खोलने की छूट दी गई है।

राज्य शासन की रिपोर्ट पर गौर करें तो संक्रमण की चेन अब टूटने लगी है। दूसरी लहर अब नियंत्रण में है। जिले में भी संक्रमण का आंकड़ा पहले की तुलना में कम होने लगा है। मृतकों की संख्या भी अब कम होने लगी है। यह राहत भरी खबर हो सकती है।

सुरक्षा व सावधानी जरूरी: डा.मित्तर

कलेक्टर व जिला दंडाधिकारी डा.सारांश मित्तर का कहना है कि संक्रमण की चेन टूट रही है। यह राहत वाली खबर हो सकती है। इसके बाद भी सुरक्षा और सावधानी दोनों ही जरूरी है। जिलेवासियों की जानमाल की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रशासन की है। संक्रमण का असर खत्म करने के लिए जिले में लाकडाउन का विस्तारित करने का निर्णय लिया है। 24 मई तक इसे बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान जरूरी सामान की दुकानांे को खोलने की अनुमति दी जाएगी। समय सीमा का निर्धारण किया जाएगा। दुकान संचालकों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करना जरूरी है। जिले में नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा।

इन दुकानों को खोलने मिलेगी अनुमति

स्टेशनरी, चश्मा, स्कूटर व बाइक सर्विस सेंटर, गैराज, प्राइवेट कंस्ट्रक्शन, भवन निर्माण सामग्री की दुकानें, इलेक्ट्रिकल्स की दुकानें व लांड्री को खोलने की अनुमति मिलेगी। समय सीमा का निर्धारण किया जाएगा। लाकडाउन वन से लेकर अब तक जितनी दुकानें खुल रही हैं वह पूर्ववत खुली रहेंगी।

इनको नहीं मिलेगी अनुमति

मंडी, शहर के भीतर संचालित बड़े बाजार, किराना दुकानें व सब्जी बाजार को खोलने की अनुमति नहीं मिलेगी। पहले की तरह ये प्रमुख व्यापारिक संस्थानें बंद रहेंगे।