• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 14, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं

Mahatari Vandan Yojana:छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजन का लाभ पिछले कई महीनों से महिलाओं को समय पर नहीं मिल पा रहा है। किसी किसी के खातों में कई महीनों से राशि नहीं आई है तो किसी किसी को आधी रकम मिली है। चलिए, जानते हैं कि इसको सही कैसे करवा सकते हैं।

By Akash PandeyEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Mon, 14 Jul 2025 10:19:45 AM (IST)Updated Date: Mon, 14 Jul 2025 10:19:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Mahtari Vandan Yojna: महतारी वंदन योजना की रकम अटकी, बैंक-दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिलाएं
महतारी वंदन योजना

HighLights

  1. महतारी वंदन योजना के भुगतान में हो रही देरी।
  2. कई महिलाओं को 4 महीने से नहीं मिल रही भुगतान।
  3. अधिकारियों ने कहा आधार अपडेट के बाद ठीक हो जाएगा।

नईदुनिया,बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं के खातों में आने वाली राशि पिछले कुछ महीनों से अटक गई है। कई हितग्राही महिलाओं को तीन से चार महीने से पैसा नहीं मिला है, वहीं कुछ के खाते में आधी राशि ही आ रही है। स्थिति यह है कि महिलाएं बैंक और महिला एवं बाल विकास विभाग के चक्कर लगाकर थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें यह नहीं बताया जा रहा कि भुगतान क्यों रुका है।

बिलासपुर जिले की कई महिलाएं प्रतिदिन अपने दस्तावेज लेकर विभागीय कार्यालय पहुंच रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी समाधान नहीं मिल पा रहा है। कुछ हितग्राहियों ने बताया कि बैंक और विभाग दोनों एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। हितग्राही प्रमिला नवरंग और कुवर बाई ने कहा कि उन्हें तीन महीने से राशि नहीं मिली है। विभाग और बैंक दोनों जगह जाने के बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही।


मदद की योजना बनी सिरदर्द

महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मंशा से शुरू की गई महतारी वंदन योजना अब उनके लिए परेशानी का कारण बनती जा रही है। तकनीकी खामियां और विभागीय लापरवाही की वजह से हितग्राही महिलाएं बार-बार दस्तावेज लेकर दौड़ने को मजबूर हैं। ज़रूरत है कि अधिकारी स्वयं गांव जाकर समस्याओं को हल करें।

सुरेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि "आधार कार्ड को हर 5 से 10 साल में अपडेट कराना जरूरी होता है। बहुत-सी महिलाओं के आधार अपडेट नहीं हैं, जिसके कारण DBT बंद हो गई है। ऐसे मामलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महिलाओं के आधार अपडेट करवा रही हैं और बैंक जाकर डीबीटी लिंक भी करवा रही हैं। सुधार के बाद लंबित राशि खातों में भेजी जाएगी।"


इसे भी पढ़ें- Mahtari Vandan Yojna: 17वीं किस्त जारी, जुलाई महीने में 7 हजार महिलाएं लिस्ट से बाहर

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।