
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा उपअभियंताओं (सिविल) का बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के तहत बिलासपुर में मुख्य अभियंता परिक्षेत्र, कार्यपालन अभियंता संभाग क्रमांक-1 व 2, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग और सेतु निर्माण संभाग में रिक्त और प्रभावित पदों पर नए चेहरों की तैनाती की गई है।
जिले में सड़कों, शासकीय भवनों और पुल-पुलियों की चल रही परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और तय समय-सीमा में निर्माण पूर्ण कराने के लिहाज से इस सर्जरी को काफी अहम माना जा रहा है।
- मुकेश कुमार ओगरे: चांपा से कार्यपालन अभियंता, सेतु संभाग बिलासपुर
- ध्रुव कुमार प्रधान: रायगढ़ से कार्यपालन अभियंता, संभाग-1 बिलासपुर
- विनोद कुमार: कोरिया (मनेन्द्रगढ़) से मुख्य अभियंता कार्यालय, PWD परिक्षेत्र बिलासपुर
- संजय कुमार श्रीवास्तव: प्रमुख अभियंता कार्यालय रायपुर से संभाग क्रमांक-2 बिलासपुर
- आशीष तिवारी: संभाग क्रमांक-2 रायपुर से संभाग क्रमांक-2 बिलासपुर
- ज्योति कश्यप: सेतु संभाग रायपुर से सेतु संभाग बिलासपुर
- यश पात्रे: सेतु संभाग रायगढ़ से मुख्य अभियंता कार्यालय, PWD परिक्षेत्र बिलासपुर
- प्रिया खटकर: सेतु संभाग बिलासपुर से राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर
- अनिशा मिरे: संभाग क्रमांक-2 बिलासपुर से संभाग खैरागढ़
- सपना: राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर से सेतु उपसंभाग मुंगेली
- राजमणी खलखो: राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग बिलासपुर से सेतु उपसंभाग मुंगेली