• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

भारतीय रेल का बड़ा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल; हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस सांतरागाछी डायवर्ट

Indian Railway: रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: भाटापारा-हथबंद के बीच आटो सिग्नलिंग के लिए एनआई कार्य, 22और 23 जुलाई को आठ पैसेंजर ट्रेनें रद्द; हावड़ा स्टेशन में काम से कई एक्सप्रेस ट्रेनें सांतरागाछी में होंगी समाप्त

By Shiv SoniEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 07:45:51 AM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 07:54:08 AM (IST)
भारतीय रेल का बड़ा ब्लॉक: छत्तीसगढ़ में 8 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल; हावड़ा जाने वाली एक्सप्रेस सांतरागाछी डायवर्ट
ट्रेनें कैंसिल होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी।

HighLights

  1. हावड़ा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म कमीशनिंग कार्य; 24 से 27 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें:
  2. तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य, 22 को सात और 23 को एक पैसेंजर ट्रेन रहेगी रद
  3. ऑटो सिग्नलिंग मिशन: भारतीय रेल द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे ट्रैक क्षमता और ऑटो सिग्नलिंग अपग्रेडेशन अभियान का यह प्रमुख हिस्सा है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंद स्टेशन के बीच तीसरी लाइन में आटो सिग्नलिंग कार्य पूरा करने नान-इंटरलाकिंग का काम किया जाएगा। अधोसंरचना विकास से जुड़े इस कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे ने 22 जुलाई को सात मेमू पैसेंजर और 23 जुलाई को एक पैसेंजर ट्रेन को रद करने का निर्णय लिया है।

सेक्शन की क्षमता बढ़ाने रेल प्रशासन आटो सिग्नलिंग पर फोकस कर रहा है। धीरे-धीरे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के हर एक सेक्शन को आटो सिग्नलिंग किया जा रहा है। इसी के तहत भाटापारा-हथबंद के बीच योजना बनाई गई है। रेलवे का मानना है कि यह महत्वपूर्ण कार्य और बिना ट्रेनों को रद किए इसे पूरा करने असंभव है। हालांकि राहत की बात यह है कि परिचालन केवल मेमू पैसेंजर ट्रेनों का हो रहा है। लंबी दूरी की ट्रेनें चलेंगी। इनका परिचालन प्रभावित नहीं होगा।


जानिए 22 जुलाई को रद ट्रेनें

  • 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर।
  • 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
  • 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
  • 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
  • 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर।
  • 68746 रायपुर- गेवरारोड मेमू पैसेंजर।

23 जुलाई को रद ट्रेन

  • 68745 कोरबा-रायपुर मेमू पैसेंजर।

बिलासपुर में समाप्त होगा परिचालन

रेलवे के अनुसार 22 जुलाई को झारसुगुड़ा व गोंदिया से चलने वाली 68862/68861 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन में समाप्त व प्रारंभ होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से गोंदिया के मध्य रद रहेगी।

हावड़ा स्टेशन में प्लेटफार्म कमीशनिंग कार्य के चलते परिचालन प्रभावित

पूर्व रेलवे हावड़ा मंडल के हावड़ा स्टेशन पर लिंक केबिन के साथ प्लेटफार्म संख्या 24 के कमीशनिंग कार्य को पूर्ण करने 24 से 27 जुलाई तक एनआई का कार्य किया जाएगा। कुछ ट्रेनें हावड़ा स्टेशन के स्थान पर सांतरागाछी व शालीमार स्टेशन पर समाप्त व छूटेंगी।

रेलवे के अनुसार 24 व 25 जुलाई को 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस शालीमार स्टेशन से छूटेगी। इसी तरह 12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन में समाप्त होकर दूसरे दिन 25 व 26 जुलाई को 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस सांतरागाछी स्टेशन से छूटेगी।

24 जुलाई को 12809 सीएसएमटी-हावड़ा मेल एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन पर समाप्त होगी और 25 व 26 जुलाई 12810 हावड़ा-सीएसएमटी मेल एक्सप्रेस बनकर सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होगी।

25 जुलाई को 22893 साई नगर शिरडी-हावड़ा एक्सप्रेस, सांतरागाछी स्टेशन तक ही चलेगी।

25 जुलाई को 12221 पुणे-हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस, शालीमार स्टेशन में समाप्त होगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।