
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: जिले में 11 पुलिस अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल किया गया है। एसएसपी कार्यालय से शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक और एएसआइ स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
किसे मिली कौन सी नई जिम्मेदारी
एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार प्रमुख फेरबदल इस प्रकार हैं:
निरीक्षक अजय साहू: बिल्हा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ।
निरीक्षक विवेक पांडे: तोरवा थाने की कमान सौंपी गई।
निरीक्षक संदीप रात्रे: तारबाहर थाना प्रभारी बनाए गए।
निरीक्षक किशोर केंवट: सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी दी गई।
निरीक्षक तोपसिंह नवरंग: महत्वपूर्ण कोतवाली थाने के नए थानेदार बनाए गए।
निरीक्षक रविशंकर तिवारी: सिविल लाइन थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
निरीक्षक वाईपी सिंह: जिला विशेष शाखा में पदस्थ किए गए।
निरीक्षक रजनीश सिंह: पुलिस लाइन में अटैच किया गया है।
निरीक्षक अनिल अग्रवाल: चकरभाठा थाने की कमान संभालेगी।
निरीक्षक भावेश शेंडे: जिला विशेष शाखा, साइबर सेल एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक उप निरीक्षक (ASI) शोभनाथ यादव: सिरगिट्टी थाने में पदस्थ किए गए हैं।