
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर में रविवार को विश्व लाफ्टर दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शहरभर के 14 लफ्टर क्लबों के सदस्यों के द्वारा रैली निकाली गई। इसके साथ ही सभी ने मिलकर विवेकानंद उद्यान में सभा आयोजत कर लाफिंग डासिंग किया। इस दौरान शहरवासियों को मतदान करने के लिए प्रेरित भी किया गया। शहर के अलग-अलग लाफ्टर क्लब के पदाधिकारी व सदस्यों ने विश्व हास्य दिवस के मौके पर विभिन्न प्रकार की गतिविधि करते रहे।
शहर के विवेकानंद उद्यान में लाफ्टर क्लब के महासंघ ने मिलकर कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान लाफ्टर क्लब के उन सदस्यों को सम्मानित किया गया जिन्होंने क्लब में रहकर बेहतर कार्य करते हुए एक साल पूरी कर ली है। इस दौरान शहर के लाफ्टर क्लब महासंघ, विवेकानंन्द हास्य योग केंद्र, नवजीवन हास्योग केंद्र, आजाद लाफ्टर क्लब समेत 14 लाफ्टर क्लब के प्रमुख व सदस्य उपस्थित रहे। लाफ्टर क्लब महासंघ के अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि विश्व लाफ्टर दिवस पर भाषण न कर लाफिंग डांसिग कर इस दिन को सेलिब्रेट किया गया। वहीं आजाद लाफ्टर क्लब द्वारा विवेकानंद उद्यान की चारों ओर रैली निकाला गया। इस बीच जगह-जगह लोगों को लाफ्टर की प्रकिया कर दिखाया गया। इसके साथ ही शहरवासियों को इसके फायदे के बारे में भी जानकारी दी गई। इस दौरान रमेश दुबे ने लाफ्टर करने से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार बताया। वहीं इससे आर के पांडे ने लाफ्टर के अध्यात्म पर प्रकाश डाले। इसके साथ ही क्लब के अध्यक्ष मनोहर माडेवर ने कहा जो भी सुबह उठकर उद्यान पहुंचते हैं, उन्हें सुबह-सुबह ताजी हवा मिल जाती है। विभिन्न प्रकार के व्यायम करने से उनके शरीर में स्फुर्ति का संचार होता है। जिससे उन्हें शक्ति मिलती है और बिमारी से दूर रहती है।
ये हुए सम्मानित
विवेकानंद उद्यान में आयोजित सभा में डा. विनोद तिवारी के उपस्थिति में क्लब के अध्यक्ष और विशेष रूप से लाफ्टर क्लब में सालभर कार्य कर योगदान देने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसमें विवेकानंद हास्य योग केंद्र के बंशीलाल देवागंन, अस्पांचल लाफ्टर क्लब के राजकुमार राजपुत, संजीवनी हास्य योग केंद्र के संतोष पाठक, नवोदय हास्ययोग केंद्र के एएफ कनेरिया, मित्र मंडल लाफ्टर क्लब के प्रिति सुभांगी, आंनद हास्ययोग केंद्र के सभी सदस्य, छत्तीसगढ़ हास्य एंव योग क्लब से भुवन वर्मा समेत कैलाश, शिव तिवारी, किर्तन गुप्ता मानस शुक्ला को उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शिविर में 250 से अधिक लोगों हुआ निश्शुल्क जांच
लाफ्टर क्लब द्वारा विश्व हास्य दिवस पर अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, लाफ्टर क्लब महासंघ व छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के संयोजन में लायंस क्लब के सभागार में लिवर फाइब्रो स्कैन की 250 से अधिक लोगों की निशुल्क जांच किया गया। इस दौरान डा.अनिल गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि लीवर और किडनी ऐसे अंग हैं जो पाचन शक्ति को संयमित रखते हुए गंदगी को मल मूत्र आदि के माध्यम से बाहर निकलने का कार्य करते हैं। ऐसे में सात्विक भोजन, नियमित अनुशासन से ही इसे संयमित रखा जा सकता है। शिविर का उद्घाटन डा.अनिल गुप्ता मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मुख्य अतिथि में डा.विनय कुमार पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद की अध्यक्षता तथा हरीश केडिया, विद्या केडिया किशन बुधिया,उमेश मुरारका उपस्थित रहे