मौसम का पैगाम, खुशियों भरी होगी आज न्यायधानी की शाम
घूमने-फिरने के लिए इन दिनों मौसम अनुकूल है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड में गाड़ियों की कतार है। ...और पढ़ें
By Manoj Kumar TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 31 Dec 2023 04:03:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 Dec 2023 04:03:02 PM (IST)
मौसमHighLights
- कोहरे के साथ कंपाएगी सर्दी, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री
- पर्यटन स्थलों में रहेगी भीड़
- घूमने के लिए मौसम अनुकूल
Bilaspur News: न्यायधानी में 31 दिसंबर की शाम मौसम के लिहाज से खास होगी। दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। आसमान में हल्के बादलों के साथ शाम होते ही कोहरा नजर आने लगेगा। रात को सर्दी कंपाएगी। ऐसे में लजीज-व्यंजन और पकवानों के साथ अलाव का आनंद उठाया जा सकता है।
मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में मध्य क्षोभ मंडल में 52 डिग्री पूर्व व 30 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में पूर्व से अपेक्षाकृत गर्म और नमी युक्त हवा का आगमन हो रहा है। प्रदेश में 31 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि का दौर जारी रहेगा। सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में हल्के बादल रह सकते हैं। प्रदेश में एक जनवरी से वर्षा का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। एक और दो जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में वर्षा होने की संभावना है। तीन जनवरी से वर्षा के क्षेत्र में धीरे-धीरे दक्षिण की ओर आगे बढ़ने की संभावना बनी हुई है।
पर्यटन स्थलों में रहेगी भीड़
साल का आखिरी दिन रविवार पड़ रहा है। ऐसे में छुट्टी के बीच लोग इस साल का जश्न के साथ विदाई देंगे। वहीं रात 12 बजते ही नए साल को स्वागत भी करेंगे। यानी अब नए साल को आने में सिर्फ 24 घंटे शेष है। यही कारण है कि पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह है।
गांव से ज्यादा शहर ठंडा
मौसम विशेषज्ञ सिराज खान का कहना है कि साल का अंतिम पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इन दिनों शहर का न्यूनतम तापमान जहां 15 डिग्री सेल्सियस है तो वहीं ग्रामीण अंचल और पहाड़ी इलाकों में ठंड कम है। पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
घूमने के लिए मौसम अनुकूल
घूमने-फिरने के लिए इन दिनों मौसम अनुकूल है। यही कारण है कि रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड में गाड़ियों की कतार है। बता दें कि अमरकंटक, पेंड्रारोड से लेकर रतनपुर, कानन पेंडारी, मल्हार, खूंटाघाट, दलहा पहाड़, तालागांव, मदकू द्वीप, शिवरीनारायण, अचानकमार सहित अन्य पर्यटन स्थलों के लिए बंपर गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। कैटरर तक खाली नहीं हैं। टेंट संचालक भी व्यस्त हैं।