• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से आशुतोष शर्मा से हुई थी। अंबिकापुर ...और पढ़ें

By Yogeshwar SharmaEdited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Sun, 26 May 2024 12:16:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 May 2024 12:16:32 AM (IST)
इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद नाबालिग से दुष्कर्म
पुलिस ने दुष्कर्म का मामल दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में 17 साल की किशोरी से इंस्टाग्राम में दोस्ती के बाद दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। पुलिस ने दुष्कर्म का मामल दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 2023 में उसकी पहचान इंटरनेट के माध्यम से आशुतोष शर्मा से हुई थी। अंबिकापुर निवासी आशुतोष सरकंडा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। जान-पहचान के बाद दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। इसी बीच युवक उसके घर पर आने लगा। युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वही शादी से इन्कार करने लगा। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है।


ये भी पढ़े...

पाइप सप्लाई का झांसा देकर ठेकेदार से 25 लाख की धोखाधड़ी

तोरवा क्षेत्र के महमंद में नलजल योजना के तहत काम के लिए पाइप सप्लाई का झांसा देकर ठेकेदार से 25 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठेकेदार ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

सरकंडा में रहने वाले विष्णु प्रसाद अग्रवाल ठेकेदार हैं। उनके फर्म को तोरवा क्षेत्र के महमंद में नलजल योजना के तहत पानी टंकी निर्माण और पानी सप्लाई के लिए पाइप बिछाने का ठेका मिला है। उन्होंने पुलिस को बताया कि सितंबर 2023 में उनके आफिस में बिहार के पटना अंतर्गत कंकड़ बाग स्थित मेसर्स शिवनिया इंटरप्राइजेस के हरिकेश तिवारी और अभिषेक नामदेव आए। उन्होंने पाइप सप्लाई के लिए सौदा किया। सौदे के बाद ठेकेदार ने दोनों को पांच लाख रुपये का चेक दे दिया। इसके करीब दो महीने बाद ठेकेदार को बताया गया कि उनके पते पर पाइप भेजा जा रहा है। इसके लिए 20 लाख रुपये मांगे गए। शेष रकम पाइप मिलने के बाद देने के लिए कहा गया। भरोसे में आकर ठेकेदार ने आरटीजीएस के माध्यम से 20 लाख रुपये बताए एकाउंट में डाल दिए। इसके बाद भी उन्हें पाइप नहीं मिला। फोन करने पर अलग-अलग बहाने बनाकर टालमटोल किया जाने लगा। ठेकेदार ने अपने कर्मचारियों को बिहार भेजा। वहां बताए पते पहुंचकर कर्मचारियों ने हरिकेश और अभिषेक से बातचीत की। इस पर जल्द ही पाइप सप्लाई करने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को भेज दिया गया, बाद में दोनों ने ठेकेदार का फोन उठाना बंद कर दिया। धोखाधड़ी की आशंका पर ठेकेदार ने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।