• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

मदद के बहाने मोबाइल चुराकर गैलरी के आधार से रीसेट किया UPI, मां-बेटे के खाते से 2.84 लाख उड़ाए

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान बेहोश हुए युवक का मोबाइल चुराकर गैलरी में रखे आधार कार्ड की फोटो से यूपीआई ऐप रीसेट कर 2.84 ल...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:02:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:02:30 PM (IST)
मदद के बहाने मोबाइल चुराकर गैलरी के आधार से रीसेट किया UPI, मां-बेटे के खाते से 2.84 लाख उड़ाए
चकरभाठा पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. मोबाइल चुराकर गैलरी में रखे आधार से UPI किया रीसेट।
  2. मां और बेटे के बैंक खातों से उड़ाए 2.84 लाख रुपये।
  3. चकरभाठा पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: तेज बारिश के दौरान मदद करने के बहाने मोबाइल चोरी कर उसके जरिए यूपीआइ से 2.84 लाख रुपये निकालने वाले गिरोह का चकरभाठा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपितों ने मोबाइल के गैलरी में सेव आधार कार्ड की फोटो से जानकारी हासिल कर फोन-पे और पेटीएम जैसे यूपीआइ एप को रीसेट किया और बैंक खातों से रकम निकाल ली।

डीएसपी राजेश जोशी ने बताया कि सूरज सतनामी ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आठ सितंबर की रात करीब 11 बजे इंडियन काफी हाउस चकरभाठा के पास तेज बारिश के कारण वह अपने दोस्त के साथ रुका था। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गया। होश आने पर वह सिम्स में भर्ती था, जबकि उसका दोस्त वहां नहीं था।


उसका मोबाइल भी गायब था। तबीयत खराब होने के कारण उसने दो-तीन दिन बाद नया सिम लेकर मोबाइल में लगाया, जिसके बाद यूपीआइ ट्रांजेक्शन के मैसेज मिले। जांच में पता चला कि उसके और उसकी मां के बैंक खातों से 2.84 लाख रुपये निकाले गए हैं।

शिकायत पर थाना प्रभारी भावेश शेन्डे के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा बैंक संबंधी जानकारी और गवाहों के बयान के आधार पर चार संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में आरोपितों ने संगठित रूप से वारदात करना स्वीकार किया। उनके खातों में रकम ट्रांसफर करने के साथ आनलाइन गेमिंग आइडी में भी पैसे डाले गए थे।

चार आरोपित गिरफ्तार, 75 हजार का सामान जब्त

पुलिस ने मामले में विवेक वर्मा (20), करन नायक (18) गौरी शंकर साहू उर्फ लालू (18) और गगन उर्फ शिबू साहू (25) सभी निवासी चकरभाठा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चार मोबाइल, पावर बैंक, चोरी की रकम से खरीदे गए कपड़े और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में धारा 303(2), 318(4), 238, 112, 3(5) बीएनएस और 66(सी), 66(डी) आइटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

चोरी की रकम से गेमिंग, खानपान और कार में घूमने पर खर्च पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया कि बैंक खातों से निकाली गई रकम को आरोपितों ने अलग-अलग तरीकों से खर्च किया। रकम का कुछ हिस्सा आरोपित गौरीशंकर और अन्य के खातों में ट्रांसफर किया गया।

इसके अलावा आनलाइन गेमिंग आइडी में पैसे डाले गए। आरोपितों ने चोरी की रकम से कपड़े खरीदे और खाने-पीने के साथ कार में घूमने में भी पैसे खर्च किए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी को जांच का आधार बनाया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।