
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शहर के बिलासा गर्ल्स कालेज के पास स्थित डीआईजी तिराहा के पास श्री सिद्व शक्ति पीठ मां शीतला देवी विराजित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि कहा जाता है कि यह पहुंचने वाली भक्तों को मां कभी निराश नहीं करती है। खासतौर से मनोकामना पूर्ण करने वाली मां शीतला देवी यहां पर विराजित है। यहां जो भी आता है, उसकी मनोकामना पूर्ण होती है, इसी वजह से शहरवासियों में इस मंदिर के प्रति और मां शीतला की प्रति साल दर साल आस्था बढ़ते ही जा रही है।
मंदिर के पुजारी मनीष पांडेय बताते है कि यहां पर यह देवी मां सन 1952 से विराजित है। शुरूआत में यह प्रतिमा यहां पर एक पेड़ के नीचे विराजित रही, ऐसे में आसपास के लोग यहां पूजा पाठ करने और माथा ठेकने आते थे, जहां पूजा-अर्चना के दौरान मां के समक्ष कुछ मनोकामना भी करते थे, इसमे खास बात यह देखने को मिल उनकी मनोकामना पूरी होने लगी। ऐसे में कुछ लोगों ने मां शीतला देवी के लिए छोटी मंदिर का निर्माण कराया दिया गया और उसके नियमित पुजा की जाने लगी।
समय गुजरता रहा और उनके भक्त बढ़ते गए। यह सिलसिला 50 सालों तक चलता रहा है। इसके बाद सन 2008 में पुजारी मनीष पांडेय ने तत्कालीन कलेक्टर व आसपास की रहवासियों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया और मां को इस मंदिर में विधिवत स्थापित किया गया। वही अब वर्तमान में मां शीतला देवी के भक्तों की संख्य असंख्य हो चुकी है और शीतला को मनोकामना पूर्ण करने वाली भगवान के रूप पूजन कर रहे है। यह मंदिर भी अब शहर के प्रमुख मंदिर की सुची में आता है।
मां के दाहिने में हनुमान तो बाए में विराजे है भैरव बाबा
इस मंदिर में मां शीतला देवी के साथ ही दक्षिण मुखी भगवान हनुमान और भैरव बाबा भी विराजे हुए है। दाहिने ओर से भगवान हनुमान और बाए तरह से भैरव बाबा मां शीतला देवी की रक्षा के लिए तैनात रहते है।