
बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। दुकानदारों का बेजा कब्जा हटाने के दौरान व्यापारियों व निगमकर्मियों के बीच जमकर हंगामा हुआ। व्यापारियों ने सामान जब्त करने का विरोध करने लगे। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि इस बीच एक युवक चाकू लेकर पहुंच गया। निगमकर्मियों के सामने चाकू लहराने लगा। इससे वहां माहौल बिगड़ गया। इसके बाद भी कार्रवाई जारी रहा। हालंकी इस घटना से किसी को चोट नहीं पहुंचा है। शाम को निगमकर्मियों ने घटना के बारे में सिटी कोतवाली थाना में शिकायत की है। हालंकी पुलिस अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की है।
गुरुवार की सुबह नगर निगम के अतिक्रमण विभाग के स्टाफ ज्वाली पुल से मध्यनगरी चौक की ओर कार्रवाई करने पहुंचे। इस दौरान दुकान संचालकों ने सामान को दुकान के बाहर खाली जमीन पर सामान रखे थे। जिससे आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। निगम के स्टाफ दुकान के बाहर रखे सामान काे जब्त करने लगे। जिससे व्यापारी विरोध करने लगे। इस बीच वहां व्यापारियों की भीड़ जुट गई। निगमकर्मियों के साथ झूमा-झटकी पर उतर आए। इसके बाद भी अधिकारी सभी व्यापारियों को समझाईश देते रहे।
साथ ही सामान जब्ती की प्रक्रया चल रही थी। स्टाफ गाड़ी में सामान को भर रहे थे। वाद-विवाद के दौरान एक युवक चाकू लेकर पहुंच गया। निगमकर्मियों के सामने चाकू लहराने लगा। इससे वहां तनाव का महौल निर्मित हो गई। युवक चाकू को बार-बार अधिकारियों की ओर घूमा रहा रहा था। इससे विवाद बढ़ने लगा। इसके बाद युवक वहां से भाग गया। कार्रवाई करने के बाद निगमकर्मी वापस लौट गई।
चाकू लहराने की घटना के बारे में निगमकर्मियों ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद शाम को सिटी कोतवाली थाना में शिकायत की। चाकू लराने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पुलिस की टीम युवक की खोजबीन में जुट गई। हालंकी युवक के बारे में पता नहीं चल पाया है।
निगमकर्मियों ने चाकू लहराने वाला युवक के बारे में पूछताछ किया। लेकिन किसी भी व्यापारियों द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई। सभी व्यापारी एकजूट होकर युवक को बचाने में लग गए। युवक अचानक वहां से गायब हो गया और कही जाकर छूप गया। फिलहाल पुलिस युवक की खाेजबीन में जुटी हुई है।
सड़कों पर सामान रखकर अवैध बेजा कब्जा करने वालों के खिलाफ निगमकर्मियों की टीम प्रतिदिन कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर व्यापारियों का सामान जब्त किया जा रहा है। इसके चलते रोजाना व्यापारियों और निगमकर्मियों के बीच बहस हो रही है।