यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नान घोटाले की जांच कराने पेश याचिकाओं में सुनवाई बढ़ी
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने नान घोटाले की जांच कराने के मांग को लेकर पेश सभी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई 13 मई तक के लिए आगे बढ़ा दी है। छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एनजीओ हमर संगवारी, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सुदीप श्रीवा
By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 29 Apr 2019 08:06:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Apr 2019 08:06:55 PM (IST)
बिलासपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा ने नान घोटाले की जांच कराने की मांग को लेकर पेश सभी जनहित याचिकाओं पर सुनवाई 13 मई तक के लिए आगे बढ़ा दी है।
छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर एनजीओ हमर संगवारी, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय, सुदीप श्रीवास्तव सहित अन्य ने हाईकोर्ट में अलग अलग जनहित याचिका दाखिल की है। मामले को सुनवाई के लिए सोमवार को कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा एवं जस्टिस पीपी साहू की डीबी में रखा गया। कार्यवाहक सीजे जस्टिस मिश्रा द्वारा पूर्व में मामले की सुनवाई से इन्कार किए जाने के कारण सभी मामलों की सुनवाई 13 मई तक के लिए आगे बढ़ा दी गई है।