• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

National Youth Day 2023: एक हजार फीट का राष्ट्रीय ध्वज लेकर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

National Youth Day 2023:भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोटा इकाई की ओर से एक हजार एक फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By Abrak AkroshEdited By: Abrak Akrosh
Publish Date: Thu, 12 Jan 2023 11:00:18 PM (IST)Updated Date: Thu, 12 Jan 2023 11:00:18 PM (IST)
National Youth Day 2023: एक हजार फीट का राष्ट्रीय ध्वज लेकर युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

National Youth Day 2023: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय युवा दिवस पर बिलासपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूल व कालेजों में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन और कार्यों की जानकारी दी गई। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कोटा इकाई की ओर से एक हजार एक फीट के राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।

तपस्या से ही प्राप्त होती है सफलता: कुलपति प्रो. चक्रवाल

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने कहा कि युवा विद्यार्थियों को स्वामीजी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सफल होना तपस्या के समान है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वासु जैन सहायक कलेक्टर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की बातों का केंद्र सदा युवा रहे। उन्होंने युवाओं की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण पर प्रयोग किए जाने पर बल दिया।


बंगाली समाज ने विवेकानंद को किया याद

छत्तीसगढ़ बंगाली समाज द्वारा बंगाली भवन तोरवा में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक एके गांगुली, महासचिव पल्लव धर, पूर्ति धर, अचिंता कुमार दास, परितोष बसाक, चंद्र चक्रवर्ती, कावेरी चक्रवर्ती, एके शर्मा, कल्पना डे, भाग्यलक्ष्मी, मनीषा साहा, उमाशंकर, शुभम, विजय क्षीरसागर आदि उपस्थित थे।

युवा दिवस पर निकली राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विवेकानंद केंद्र बिलासपुर व डाक्टर ओम माखीजा के सहयोग से राष्ट्र स्वाभिमान यात्रा का आयोजन किया गया।इस दौरान शहर के नागरिकों ने स्वामी विवेकानंद के उद्देश्यों को याद कर अपने रखे। यात्रा संयोजक डा. ओम माखीजा ने कहा कि जब तक युवा मैं से निकलकर हम की ओर कदम नहीं बढ़ाते, तब तक समाज का विकास नहीं हो सकता। डा. माखीजा 2017 से लगातार विवेकानंद जयंती पर इस यात्रा का आयोजन कर रहे हैं।