Navratri 2021: छठघाट व पचरीघाट में होगा प्रतिमाओं का विसर्जन
Navratri 2021: घाट में रहेगा कंट्रोल रूम, कोरोना गाइडलाइन के तहत होगा विसर्जन
By Yogeshwar Sharma
Edited By: Yogeshwar Sharma
Publish Date: Thu, 14 Oct 2021 06:40:00 AM (IST)
Updated Date: Thu, 14 Oct 2021 06:40:47 AM (IST)

बिलासपुर। Navratri 2021: शनिवार से देवी प्रमिताओं के विसर्जन का दौर शुरू हो जाएगा। इस बार भी पचरीघाट के साथ छठघाट में भी विसर्जन की व्यवस्था की गई। जहां पर नगर निगम कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसमें निगम के अधिकारी तैनात रहेंगे। इस बार भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिमाओं का विसर्जन करना होगा। अरपा नदी में अभी भी पर्याप्त पानी है। हालांकि पचरीघाट में जरूरत पड़ने पर विसर्जन के लिया गड्ढा किया जाएगा। यहां पर निगम के गोताखोर के साथ अन्य स्टाफ की भी तैनती रहेगी।
विसर्जन के लिए भीड़ न उमड़े और सभी को बारी-बारी से विसर्जन करने का मौका मिल सके, इसकी व्यवस्था भी नगर निगम व पुलिस की टीम करेगी। दुर्गा समितियों को हिदायत दी गई है कि वे कोरोना गाइडलाइन के तहत ही विसर्जन की तैयारी करें। कंट्रोल रूम 16 अक्टूबर की सुबह से शुरू हो जाएगा। मास्क पहनना जरूरी होगा। इसके अलावा सीमित संख्या में भी लोग घट में आएंगे। प्रशासन ने विसर्जन के दौरान लाउडस्पीकर भी प्रतिबंध लगाया है। विसर्जन के लिए रूट भी बनाया जा रहा है। इन्हीं रास्तों का उपयोग करना होगा ताकि लोग जाम में ना फंसें।
अन्य स्थान पर भी तैनात होंगे कर्मी
अरपा नदी के मुख्य तीन घाट के साथ ही अन्य स्थानों पर भी दुर्गा विसर्जन होगा। ऐसे में शहर के प्रमुख तालाबों व नदी के अन्य घाटों की निगरानी भी कर्मचारी करेंगे। इसके लिए निगम के आठों जोन को जिम्मेदारी सौपी गई है। दुर्घटना की आशंका पर तत्काल इन्हें कंट्रोल रूम में संपर्क करना होगा। ताकि तत्काल बचाव टीम मौके पर भेजी जा सके।