
नईदुनिया न्यूज,बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन की नई जीएम नीनू इत्त्यराह होंगी। सोमवार को रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिया है। मंगलवार को वह यहां का पदभार संभालेंगी। इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस 1988 बेच की अधिकारी नीनू वर्तमान में दक्षिण रेलवे चेन्नई में प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर का पद संभाल रही हैं।
बिलासपुर जोन के तत्कालीन महाप्रबंधक आलोक कुमार 31 मार्च को सेवानिवत्त हुए। उनके रिटायर्ड होने के बाद दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के प्रभारी जीएम का प्रभारी एजीएम जे साहू संभाल रहे थे। जोन स्थापना के बाद नीनू बिलासपुर जोन की पहली महिला जीएम होंगी। मालूम हो कि मंत्री मंडलीय नियुक्ति समिति सचिवालय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग स्थापना अधिकारी कार्यालय नईदिल्ली ने महाप्रबंधक के लिए रेलवे के 14 अधिकारियों की अनुशंसा की थी। अनुशंसा में जांच के बाद छह अधिकारियों की महाप्रबंधक के पद में नियुक्ति आदेश जारी किया है।
ये भी पढ़े...
हमसफर एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त एसी व स्लीपर कोच
यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत ही 20917/20918 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच एवं एक स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया गया है। यह अस्थायी सुविधा 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस में 28 मई को व 20918 पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस में 30 मई को उपलब्ध रहेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस ट्रेन में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे। अभी पिक सीजन होने के कारण इस ट्रेन में भी प्रतीक्षा सूची बढ़ी है। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को अतिरिक्त कोच राहत देंगे।